Delhi

Yamuna Water Level: हिमाचल में भारी बारिश से दिल्ली में बाढ़ का खतरा! यमुना का जलस्तर 204 मीटर को कर गया पार

Sanjay Patel
15 Aug 2023 10:11 AM GMT
Yamuna Water Level: हिमाचल में भारी बारिश से दिल्ली में बाढ़ का खतरा! यमुना का जलस्तर 204 मीटर को कर गया पार
x
Yamuna Water Level Today, Delhi Flood News Update: पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह जलस्तर 204 मीटर को पार कर गया।

Yamuna Water Level, Delhi Rainfall, Flood Update In Hindi: पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह जलस्तर 204 मीटर को पार कर गया। शाम तक इसके 205 मीटर स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले माह की तरह स्थिति गंभीर होने संभावना अभी नहीं है।

हथनी कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार की शाम 7 बजे पुराना लोहा पुल के पास 203.37 मीटर यमुना नदी का जलस्तर था। जो मंगलवार को बढ़कर 204 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा के यमुना नगर के हथनी कुंड बैराज से पिछले दिनों की तुलना में अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों 10 हजार क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा था। सोमवार की सुबह 9 बजे 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा हो गया। यह 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक है। सोमवार की देर रात को भी 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। मंगलवार को प्रति घंटे 33 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

चेतावनी स्तर को छू सकता है यमुना का पानी

यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले माह की तरह स्थिति गंभीर होने संभावना नहीं है। केन्द्रीय जल आयोग दिल्ली में यमुना का जलस्तर अपरान्ह 3 बजे 203.48 मीटर था, जिसमें अभी वृद्धि होगी। मंगलवार की सुबह जलस्तर 204 मीटर के ऊपर पहुंच गया। अधिकारियों की मानें तो आज जलस्तर 204.5 मीटर के चेतावनी स्तर को छू सकता है। उल्लेखनीय है कि जुलाई के मध्य में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हुई मूसलाधार बारिश के कारण 10 जुलाई से लगातार आठ दिनों तक नदी खतरे के निशान 205.35 मीटर से ऊपर थी। वहीं 13 जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर रिकार्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया था।

Next Story