सफदरजंग अस्पताल में लगी आग, 60 मरीजों को आग से बचाकर...

नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अचानक आग लग जाने से चारों ओर हडकंप मच गया। अस्पताल में आग बुधवार सुबह 6.30 के करीब लगी। जिस वक्त ज्यादातर रोगी सो रहे थें। आग पहली मंजिल में लगी और बढ़ते-बढ़ते एच ब्लाक के वार्ड 11 तक पहुंच गई। आग लगने की जानकारी होते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और मेडिसिन वार्ड में भर्ती सभी 60 रोगियों केा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह अचानक से आग लग गई। धीरे धीरे आग फेलती गई। सुबह का समय होने से लोगों को आग लगने की जानकारी कुछ देर से हुई। लेकिन जैसे ही वार्ड से धुंआ निकलता देखा गया अस्पताल स्टाफ काम में जुट गया और साभी भर्ती रोगियों को निकाल कर दुसरे वार्ड मंे भर्ती कर दिया गया है।

वही आग लगने की सुचना फोन के माध्यम से दमकल विभाग को दी गई। बताया ताजा है कि सूचना पाते ही दमकल की 9 गाडियां मौके पर पहुंच गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद अगा पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की जानकारी नही है। सभी रोगी और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Next Story