Delhi

दिल्ली में नौकरी देने के लिए लग रहा मेला, शामिल हो रहीं देश और विदेश की बहुराष्ट्रीय कंपनियां

दिल्ली में नौकरी देने के लिए लग रहा मेला, शामिल हो रहीं देश और विदेश की बहुराष्ट्रीय कंपनियां
x
दिल्ली विश्वविद्यालय का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल 7 से 9 अप्रैल, 2022 तक इंटर्नशिप मेले की मेजबानी करेगा।

दिल्ली में लगेगा बहुराष्ट्रीय कंपनियों का इंटर्नशिप मेला: बेरोजगारी और नौकरी का संकट तो पूरे देश में छाया हुआ है। क्या गांव क्या शहर हर जगह बेरोजगारों की फौज खड़ी है। मां बाप लाखों रुपए खर्च कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाते हैं वह भी इस आस में कि एक ना एक दिन उनके बच्चों को शिक्षा की वजह से बेहतर नौकरी प्राप्त होगी। लेकिन ऐसा संभव होता नहीं दिखता। ऐसे में सरकार ने प्रयास करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल 7 से 9 अप्रैल 2022 तक रखा गया है। इसमें देश तथा विदेश की बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होकर बेरोजगारों को नौकरी देने आ रही है।

कौन हो सकता है शामिल

जॉब मेला या प्लेसमेंट शाह इंटर्नशिप मेले में दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र शामिल होकर कंपनियों में साक्षात्कार देंगे। जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में 86 से अधिक विभागों का संचालन होता है। सभी विभागों के छात्र इस मेले में शामिल होकर एक बेहतर नौकरी प्राप्त करेंगे।

यह कंपनियां होंगी शामिल

जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्टार्टअप, अनुसंधान संगठन और गैर सरकारी संगठन में शामिल कंपनियां पहुंचेगी। बताया गया है कि अब तक लगभग 30,000 से अधिक छात्रों ने इस नौकरी के मेले में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

यहां से ले जानकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट पर जानकारी अपलोड की गई है। जिन छात्रों को जॉब मिलाया प्लेसमेंट फॉर इंटर्नशिप मेले में रजिस्ट्रेशन या फिर अन्य जानकारी चाहिए तो वह छात्र सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकता है। जहां से उसे पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

मिलेगा अच्छा वेतनमान

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस जॉब मेला या सेंट्रल प्लेसमेंट शह इंटर्नशिप में देश विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल हो रही हैं। कंपनियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को एक अच्छा मासिक पैकेज दिया जाएगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story