घरेलू गैस कीमतों में कटौती, प्रति सिलेण्डर इतने रूपए हुआ सस्ता

Manoj Shukla
31 March 2021 8:20 PM GMT
घरेलू गैस कीमतों में कटौती, प्रति सिलेण्डर इतने रूपए हुआ सस्ता
x
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि घरेलू गैस की कीमतों में कटौती की गई हैं। अब नई कीमतें 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होंगी। एलपीजी गैस की कीमतों की गई कमी उपभोक्ताओं को निश्चित ही थोड़ी राहत देने वाली साबित होगी।

रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली में जहां पहले घरेलू गैस 819 रूपए में मिलता था। 1 अप्रैल से अब उन सिलेण्डर के लिए उपभोक्ताओं को 809 रूपए ही पे करना होगा। कुल मिलाकर 10 रूपए प्रति सिलेण्डर की राहत ग्राहकों के मिलने वाली हैं। जिसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक ट्वीट के जरिए साझा किया हैं।

Cost of Domestic LPG cylinder to reduce by Rs 10 per cylinder effective 1st April 2021: Indian Oil Corporation Limited pic.twitter.com/kOdk1yQPEO

— ANI (@ANI) March 31, 2021

दामों में हुई वृद्धि पर एक नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2021 में कई बार घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों में इजाफा हुआ हैं। इस साल जनवरी में एलपीजी सिलेण्डर की कीमत 692 रूपए थी। जो फरवरी में बढ़कर 719 रूपए प्रति सिलेण्डर हो गई। इसी तरह 15 फरवरी को एक बार फिर दामों में इजाफा हुआ और प्रति सिलेण्डर 769 रूपए हो गए।

फरवरी में गैस सिलेण्डर के दामों में तीसरी बार वृद्धि हुई तो इन सिलेण्डरों की कीमत 794 रूपए हो गए। जबकि मार्च महीने में एलपीजी गैस सिलेण्डर की कीमत 819 रूपए हो गई। बता दें कि देश के कई अलग-अलग राज्यों में इनकी कीमत अलग-अलग हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि आगे भविष्य में घरेलू गैस की कीमतों में कुछ और कटौती देखने को मिल सकती हैं।

Next Story