Delhi

डॉक्टर ने की अपने महिला पेशेंट की तारीफ, पति ने बरसाए मुक्के

डॉक्टर ने की अपने महिला पेशेंट की तारीफ, पति ने बरसाए मुक्के
x

डॉक्टर ने की अपने महिला पेशेंट की तारीफ, पति ने बरसाए मुक्के

कहने और सुनने में यह बात जरा अजीब लगती है कि तारीफ करने पर कोई पिटाई कैसे कर सकता है।

नई दिल्ली। कहने और सुनने में यह बात जरा अजीब लगती है कि तारीफ करने पर कोई पिटाई कैसे कर सकता है। फिर भी जेहन में एक सवाल पैदा होता है की तारीफ करने पर ऐसा क्या हुआ की महिला के पति ने डॉक्टर की धुनाई कर दी। फिलहाल महिला के पति को डॉक्टर से मारपीट करने पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। वही डॉक्टर ने बताया की उसने अपने पेशेंट से ऐसी कोई बात नहीं की जो गलत हो।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार एक महिला पति के साथ इलाज कराने डॉक्टर के पास गई थी। जांच के दौरान महिला के त्वचा की डॉक्टर ने तारीफ कर दी। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने कहा उनकी त्वचा बहुत खूबसूरत है। जिसके बाद महिला अपने पति के पास आई और इस बात की जानकारी दी। साथ ही महिला ने पति से डॉक्टर की बात पर असंतुष्टता जताई। इसके पश्चात आक्रोशित हुए उसके पति ने डॉक्टर के साथ विवाद कर दिया।

रूस का है मामला

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला रूस का बताया जा रहा है। जहां त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर व्लादिमीर जिरनोकलेव के साथ महिला के पति बखरिद्दीन अजीमोव ने मारपीट की है।

क्या कहा डॉक्टर ने

डॉक्टर ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महिला की जांच के दौरान कहां कि वह पेट, कोहनी और पीठ दिखाएं। जांच के बाद उनसे कहा गया कि आपको कोई समस्या नहीं है। साथ ही कहां कि आपकी त्वचा सुंदर है। महिला से डॉक्टर ने पूरे सलीके के साथ बात की फिर भी महिला को बुरा लग गया।

महिला के पति ने कहा

वही महिला के पति ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह डॉक्टर है उन्होंने मेरी पत्नी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया परंतु डॉक्टर है तो उन्हें केवल डॉक्टरी करनी चाहिए ज्यादा तारीफ करना डॉक्टरी पेशे के अनुकूल नहीं है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story