Delhi

Delhi Road Accident: देर रात दिल्ली में हुआ बड़ा हादसा, अज्ञात ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत 2 घायल

Delhi Road Accident: देर रात दिल्ली में हुआ बड़ा हादसा, अज्ञात ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत 2 घायल
x
Delhi Road Accident: तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे लोगों को कीड़े मकोड़ों की भांति कुचल दिया।

Delhi Seemapuri Accident News In Hindi: बढ़ रही वाहनों की रफ्तार में पर चल रहे या बैठे हुए लोगों के जीवन पर आफत बनकर टूट रहे हैं। अनियंत्रित तेज रफ़्तार वाहनों असमय ही लोगों को काल के गाल में जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। एक इसी तरह का हादसा दिल्ली सीमापुरी इलाके में हुआ (Delhi Seemapuri Accident)। जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे लोगों को कीड़े मकोड़ों की भांति कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 लोग घायल हैं। प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ उस अज्ञात ट्रक को खोजने में लगी हुई है।

रात के 2 बजे हुआ हादसा

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में डीटीसी डिपो रेड लाइट (DTC Depot Red Light) के पास यह बड़ा हादसा हो गया। आधी रात 2:00 बजे के करीब जब गरीब सड़क किनारे अपना बिस्तर लगा कर चैन की नींद सो रहे थे उसी समय यमराज बन कर आए ट्रक ने लोगों को कुचल दिया।

4 लोगों की मौत 2 घायल

यह हादसा (Accident) इतना भयानक था कि 6 लोगों के ऊपर से ट्रक गुजर गया। गनीमत यह रही कि 2 लोग उस में घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मची चीख-पुकार में कुछ देर के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया।

मृतकों की पहचान करीम 52 वर्ष, छोटेखान 25 वर्ष, शाह आलम 38 वर्ष, और राहुल 45 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं घायलों में मनीषा 16 वर्ष तथा प्रदीप 30 वर्ष शामिल है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वही मृतकों का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना कारित करने वाले ट्रक का पता लगाने में जुटी हुई है। ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story