Delhi

Delhi Flood Traffic Advisory Today: यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Flood Traffic Advisory Today: यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी
x
Delhi Traffic Advisory Today In Hindi: राजधानी दिल्ली की नागरिको के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है।

Delhi Traffic Advisory Today In Hindi: राजधानी दिल्ली की नागरिको के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से यमुना नदी का जल स्तर बढने के कारण दिल्ली राज्य में कुछ रास्तो पर व्यवसायिक/सामान्य यातायात के आवागमन को आंशिक प्रतिबन्धित किया गया है। इसको लेकर यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

Delhi Flood Traffic Advisory Today

दिल्ली राज्य जाने वाले वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नलिखित मार्गों का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते हैं।

1- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी कुंज बॉर्डर/डीएनडी बॉर्डर होकर जाने वाला यातायात चिल्ला रेड लाईट से दिल्ली में प्रवेश कर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

2- यमुना एक्सप्रेस-वे से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी कुंज/डीएनडी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाला यातायात परीचौक से कस्बा कासना होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

3- ग्रेटर नोएडा की ओर से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली/गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात परीचौक से सूरजपुर, बिसरख, किसान चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

4- ग्रेटर नोएडा की ओर से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली/गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 18 से एलीवेटेड मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

5- आवश्यक वस्तु सेवा/आकस्मिक वाहनों को आवश्यकतानुसार गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

वाहन चालक कालिन्दी कुंज, डीएनडी मार्ग पर आवागमन से बचे। यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही वहां चालक चिल्ला बॉर्डर एवं अन्य वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर ही गन्तव्य की ओर जाये। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

Next Story