Delhi

DA Hike : कर्मचारियों के लिए सरकार ने खोला पिटारा, दीपावली पर दिया बड़ा तोहफा

Federal Bank FD
x
DA Hike In Delhi : देश की राजधानी दिल्ली की सरकार कर्मचारियों के लिए दीपावली पर्व से पहले 4 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है.

New Delhi DA Hike : केन्द्र हो या राज्य की सरकारें, न सिर्फ समय-समय पर बल्कि त्यौहारों से पहले कर्मचारियों के लिए सौगातों का पिटारा खोलती आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने कर्मचारियों का दीपावली से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ा दिया है। जिसे कर्मचारियों को दीपावली का दिल्ली सरकार (Delhi Government) की तरफ से बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

4 प्रतिशत बढ़ाया डीए

केन्द्र सरकार (Central Government) की तर्ज पर राज्य की दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों (Delhi Government Employees) के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है (DA Hike)। अधिकारिक आदेश के तहत केन्द्र सरकार के संशोधित दरों के अनुसार दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के कर्मचारियों के लिए बढ़ाए गए डीए का आदेश सबंधित विभागों को भेज दिए हैं।

केन्द्र सरकार ने बढ़ाया था डीए

ज्ञात हो कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियो के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। जिसके बाद से राज्य के कर्मचारी भी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने को लेकर सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे थें, तो वहीं केजरीवाल सरकार कर्मचारियों की आशा पर खरी उतरी और केन्द्र की तरह ही डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

ज्ञात हो कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को केन्द्र की तरह ही महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का फैसला लिया था, तो वहीं अब दिल्ली सरकार ने लिया है।

Next Story