Delhi

ब्रेन डेड महिला के ऑर्गन डोनेशन से 4 लोगों को मिली नई जिंदगी, पेंटर को उसके दोनों हाथ मिल गए

ब्रेन डेड महिला के ऑर्गन डोनेशन से 4 लोगों को मिली नई जिंदगी, पेंटर को उसके दोनों हाथ मिल गए
x
दुर्घटना में दोनों हाथ गंवाने वाले दिल्ली के 45 वर्षीय चित्रकार को 12 घंटे से अधिक समय तक चली सफल हाथ प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद कल गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

नई दिल्ली के सर्जिकल विशेषज्ञों और एक ब्रेन डेड महिला के ऑर्गन डोनेशन की वजह से एक पेंटर को उसके दोनों हाथ फिर मिल गए। अब पेंटर अपनी पेंटिंग की कला को फिर उकेर सकेगा।

शहर के सर गंगाराम अस्पताल में सर्जिकल विशेषज्ञों की टीम ने 2020 में एक भयानक हादसे में अपने दोनों हाथ खो चुके पेंटर को दोनों हाथ फिर लौटा दिए। 12 घंटे तक चले ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी में 45 वर्षीय पेंटर को दोनों हाथ मिल गए।

पेंटर को ये हाथ एक ब्रेन डेड महिला के ऑर्गन डोनेशन से मिले हैं। दक्षिण दिल्ली की मीना मेहता नाम की महिला को डाक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया था। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद चार लोगों को नई ज़िंदगी मिल गई। महिला ने अपनी मृत्यु के बाद ऑर्गन डोनेट करने की बात कही। इसके बाद महिला के हाथ, किडनी, लीवर और कॉर्निया ने चार अलग अलग लोगों को नई ज़िंदगी दी है।

उनमें से एक पेंटर भी हैं। जिनके दोनों हाथों को सर गंगाराम अस्पताल के डाक्टरों ने प्रत्यारोपण कर एक बार फिर से उसे काम करने लायक बनाया है। दोनों हाथ वापस मिलने के बाद पेंटर ने अस्पताल के डॉक्टर्स और अंगदान करने वाली महिला को शुक्रिया कहा है।

दुर्घटना में दोनों हाथ गंवाने वाले दिल्ली के 45 वर्षीय चित्रकार को 12 घंटे से अधिक समय तक चली सफल हाथ प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद कल गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Next Story