
सावधान! इस शातिर यू-ट्यूबर के हुस्न की अदा में कहीं आप भी न हो जाएं फिदा, हनी ट्रैप में फंसाकर निकलवाती रही पैसे, अब आई शिकंजे में

यूट्यूबर नमरा कादिर को एक बिजनेसमैन से 80 लाख रुपये लूटने के बाद गिरफ्तार किया गया है
आज कल लोग YouTuber और Instagram रील्स में लड़कियों के हुस्न की अदा में आसानी से फ़िदा हो जाते हैं. इन हुस्न की अदा बिखेरने वाली बला के चक्कर में फंसकर कुछ लोग अपना सब कुछ लुटा भी बैठते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ बिजनेसमैन के साथ. उसकी गलती यह थी कि वह शातिर यूट्यूबर नामरा कादिर (Youtuber Namra Qadir) के झांसे में फंस गया और बार बार ब्लैकमेल होकर खुद और अपने पिता के पैसों को उसे सौंपता रहा. बिजनेसमैन ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में नामरा कादिर और उसके पति विराट बैनीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के बाद पुलिस ने नामरा कादिर को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका पति विराट बैनीवाल अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बता दें नामरा कादिर एक मशहूर YouTuber है. जिसके यूट्यूब में 6 लाख तो Instagram में 2 लाख से अधिक फॉलोवर हैं. नामरा कादिर की ख़ूबसूरती के लाखों दीवाने हैं. बेहद ख़ूबसूरत दिखने वाली यह यू-ट्यूबर बेहद शातिर भी है. इसकी असलियत तब सामने आई तो जब एक बिजनेसमैन ने कादिर के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई.
बिजनेसमैन ने गुरुग्राम पुलिस को बताया कि नामरा ने उससे 80 लाख रुपये वसूले हैं. इसमें उसका पति विराट बेनीवाल भी शामिल है. दोनों ने उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये हड़पे हैं. बिजनेसमैन ने पुलिस को बताया, ''मैं काम के सिलसिले में नामरा कादिर नामक लड़की से रेडिसन होटल सोहना रोड पर मिला था. वह एक यू ट्यूबर है, जिसकी विडियो मैंने देखी हुई थी. उसने मुझे विराट बैनीवाल से भी मिलवाया कि वो भी एक यू ट्यूबर है और उसका दोस्त है. उन्होंने मुझसे मेरी फर्म में काम करने के लिए हां कहा और दो लाख एडवांस पेमेंट मांगी.''
नामरा कादिर ने ऐसे फंसाया प्यार के जाल में
उन्होंने बताया, ''मैंने दो लाख रुपए उसी दिन उन्हें दे दिये क्योंकि मैं नामरा को थोड़ा बहुत पहले से जानता था. बाद में जब मैं उनके लिए ऐड का काम लाया और उन्हें समझाया, तो उन्होंने हां कर दिया और 50 हजार रुपए की और मांग की, जो मैंने उन्हें अकाउंट में दिए. उसके बाद उन्होंने मेरा काम नहीं किया. नामरा ने मुझे कहा कि काम सिर्फ बहाना था, वह मुझे पसंद करती है और मुझसे शादी करना चाहती है. वह मेरे रुपए मुझे अपनी बहन की शादी के बाद लौटा देगी. मुझे भी वह अच्छी लगी और हम दोनों साथ में घूमने लगे. विराट हमेशा उसके साथ रहता था. एक दिन हम क्लब में पार्टी करने गए, तो जबरदस्ती नामरा और विराट ने मुझे शराब पिलाई.''
धमकी देकर 70-80 लाख रुपए ठग लिए
शिकायतकर्ता बिजनेसमैन ने आगे बताया, ''हम तीनों में होटल में एक कमरा बुक किया और सो गए. सुबह उठने पर नामरा ने मुझसे मेरा कार्ड मांगा और आई WATCH मांगी और मुझे ब्लैक करने लगी. कहा, अगर मैंने मना किया, तो वह रेप केस लगा देगी. मैं डर गया और मैने उससे रिकवेस्ट की की हम दोस्त हैं और कुछ गलत नहीं किया, तो वह ऐसा न करे. फिर विराट बैनिवाल ने हथियार निकाला और कहा कि वह उसका पति है और उसकी बहुत जान-पहचान है. मैंने उनकी बात नहीं मानी, तो वह मुझे फंसवा देंगे. इस हादसे के बाद मैंने उनकी बात मानी और अब तक कुल 70-80 लाख रुपए तक सामान और नकद ले चुके हैं, जिसका मेरे पास प्रुफ है.''
'पापा ने दी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह'
पुलिस को पीड़ित बिजनेसमैन ने बताया, ''नामरा ने मेरा फोन लेकर सारे प्रूफ डिलीट कर दिए और फोन रीसेट कर दिया. जब मेरे रुपए खत्म हो गए, तो मैंने उन्हें मना किया कि अब मुझे छोड़ दो, पर उन्होंने मुझे फिर भी डराया तो मैंने अपने पापा के अकाउंट से 5 लाख रुपए निकाल लिए. तब मेरे पापा ने मुझसे मेरे रुपये के बारे में पूछा, तो मैने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. तब उन्होंने मेरे खाते की जांच की, तब मैंने उन्हें सच बताया. मेरे पापा ने मुझे पुलिस में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह दी कि मुझे हनी ट्रप में फंसाया है.''
फिलहाल बिजनेसमैन की शिकायत पर पुलिस ने यू-ट्यूबर नामरा कादिर को गिरफ्तार कर लिया है. उसे 4 दिन की रिमांड पर लेकर मामले की जांच शुरू की गई है. वहीं, फरार विराट बैनीवाल की तलाश जारी है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




