
रात में सो रहे पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट, दर्द से कराहते हुए आंख खोली तो पत्नी खून से सना चाकू लिए बैठी थी

सांकेतिक तस्वीर
बिहार के पटना जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आ रहा है. रात में सो रहे पति पर पत्नी ने अचानक से हमला कर दिया. सो रहे पति का पत्नी ने चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया. लहूलुहान पति भागकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई है. घायल पति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
मामला पटना जिले के फुलवारी शरीफ का है. फुलवारी शरीफ थाना में एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया है, खुद की जान बचाने के लिए उसने भी पत्नी पर हमला करने की कोशिश की लेकिन दर्द की वजह से वह वहां से भाग निकला और थाने आ पहुंचा.
क्या है मामला
पति की शिकायत के अनुसार रात में पत्नी ने उसके खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया था. उसके बाद जब पति सो गया. कुछ देर बाद उसे प्राइवेट पार्ट में असहनीय दर्द होने लगा. उठ कर देखा तो प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और सामने पत्नी खून से सना चाकू लिए बैठी थी.
भागकर थाने पहुंचा घायल पति
पति के अनुसार पत्नी ने उस पर फिर हमला करने की कोशिश की. खुद की सुरक्षा के लिए उसने भी पत्नी पर अटैक किया, लेकिन असहनीय दर्द होने की वजह से वह नहीं कर सका और वहां से भाग निकला. घर से भागने के बाद वह सीधे थाने पहुंचा. पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने पीड़ित पति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है. साथ ही घटना की जांच में जुट गई है.
पहले भी हो चुके हैं झगड़े
बताया गया है कि पति और पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. कई बार पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है, जिसके बाद पंचायत हुई और मामला शांत करा दिया गया. पुलिस के अनुसार पति ने घटना की लिखित शिकायत की है. पत्नी ने उसे खाने में जहर भी दिया था. ऐसी शिकायत की गई है. पीड़ित को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




