
ढाई साल की बच्ची रो रही थी, पिता ने सिर फोड़कर गला दबा दिया, झाड़ियों में शव फेंका और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी

Rajkot News: गुजरात के राजकोट से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. जहां एक सौतेले पिता ने अपनी ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी है. आरोपी पिता ने उस मासूम का सिर दिवार से टकरा कर उसकी जान लेली और बाद में उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। अपना जुर्म छिपाने के लिए वह खुद पीड़ित बन गया और पुलिस में जाकर बच्ची के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. जब छानबीन मेंCCTV फुटेज मिली तो पूरी सच्चाई सामने आ गई.
राजकोट ने ढाई साल की बच्ची की हत्या का मामला
मामला बीते शनिवार का है. राजकोट के गोंडल चौक के सामने झाड़ियों में एक बच्ची का शव मिला। जांच में पता चला कि बच्ची की उम्र ढाई साल है और उसकी हत्या गला घोंट कर की गई है और उसके सिर को भी पटका गया है.
बच्ची की शिनाख्त के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV देखे तो शनिवार की दोपहर के वक़्त का एक वीडियो मिला। जिसमे आरोपी बच्ची के शव को सीने से चिपकाए हुए ले जा रहा था. पुलिस को पता चला कि यह वही शख्स है जिसने उसी दिन अपनी बच्ची के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
आरोपी को पुलिस पकड़ने गई तो वह भाग निकला मगर सोमवार को उसे मेहसाणा के रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया. वो यूपी भागने की फ़िराक में था.
बच्ची को क्यों मारा?
आरोपी का नाम अमित गौर है. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ढाई साल की मृतका अनन्या उसकी सौतेली बेटी थी. शुक्रवार दोपहर को वो अपनी मां के पास जाने की जिद कर रही थी. वह काफी जोर से रो रही थी. मैंने बहुत मानाने की कोशिश की मगर वो चुप ही नहीं हो रही थी. मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसका सिर दिवार में मार दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. बच्ची की मां फैक्ट्री में काम करने के लिए गई थी.
बेटी को मारने के बाद आरोपी उसे गोद में लेकर निकला और दूर जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद मां घर आई तो उससे बेटी के गायब होने की बात कही. दोनों शनिवार को थाने गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। और इसी दौरान झाड़ियों में बच्ची की लाश और आरोपी के द्वारा उसके शव को फेंकने का वीडियो पुलिस के हाथ लग गया.
पत्नी आरोपी का खर्च उठा रही थी
DCP सज्जन सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे मुख्य कारण बेटी का लालन-पालन था। आरोपी अमित उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। करीब 8 महीने वह काम की तलाश में राजकोट आया था। शुरुआत में एक फैक्ट्री में काम करता था। यहीं पर उसकी मुलाकात तलाकशुदा रुक्मणी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। अमित और रुक्मणी ने चार महीने पहले ही शादी की थी। पिछले दो महीने से अमित काम पर भी नहीं जा रहा था। रुक्मणी ही ढाई साल की बेटी अनन्या और अमित का खर्च उठा रही थी। अमित ने रुक्मणि की बच्ची को मार डाला क्योंकि वो रो रही थी.




