क्राइम

पंजाब: मोहाली में शख्स को अगवा कर जंगल ले गए, गंडासे से उंगलियां काट डालीं, वीडियो वायरल

पंजाब: मोहाली में शख्स को अगवा कर जंगल ले गए, गंडासे से उंगलियां काट डालीं, वीडियो वायरल
x
पंजाब के मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. कुछ लोगों ने एक शख्स को अगवा कर उसकी हाथ की उँगलियाँ काट दी हैं

मोहाली न्यूज़: पंजाब के मोहाली से दिल दहला देने वाली खबर आई है. जहां कुछ बदमाशों ने एक शख्स को अगवा कर, उसके हाथों की उंगलियां काट डाली हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक शख़्स को पकड़े हुए हैं. वो छूटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे जबरन झुका दिया जाता है. और, आरोपियों में से एक उसका हाथ ज़मीन पर रखता है और एक धारदार हथियार से एक झटके में उसकी उंगलियां काट देता है. आरोपियों ने ही इस घटना का वीडियो बनाया। बीजेपी सांसद राजवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर में यह वीडियो शेयर किया है.

मोहाली में शख्स की उंगलियां काट दी

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीड़ित व्यक्ति का नाम हरदीप सिंह है. उसने पुलिस को बतया कि 8 फरवरी को वह मोहाली के फेज-1 की सब्जी मंडी के पास बैठा हुआ था. तभी दो लोग उसके पास आए, और खुद को टास्क फ़ोर्स का अधिकारी बताया। उन्होंने कहा- हमारे पास हरदीप सिंह की शिकायत आई है, पूछताछ के लिए चलना पड़ेगा।

हरदीप को गाड़ी के पास ले जाया गया तभी पास खड़े दूसरे व्यक्ति ने हरदीप को पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटते हुए गाड़ी में बैठाया गया और बड़माजरा श्मशानघाट के पीछे जंगल में ले गए. जहां दातर (धारदार हथियार) और सिक्सर से उसके हाथ की उंगलियां काट दी गईं.


हरदीप की उंगलियां क्यों काटीं

दरअसल यह वारदात एक हत्या का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई है. पिछले साल अगस्त में बंटी फाइनेंसर नाम के 26 साल के लड़के की बड़माजरा गांव में हत्या कर दी गई थी. बंटी के भाई गौरी को शक था कि उसके भाई की हत्या में हरदीप सिंह की मिलीभगत है. बंटी की हत्या के वक़्त गौरी जेल में बंद था, और जब वो जेल से छूटा तो हरदीप से बंटी की हत्या का बदला लेने के लिए पहुंच गया.

गौरी और उसके साथियों ने हरदीप को अगवा कर जंगल में ले गए. वहां जाकर उससे बंटी के हत्यारों के नाम पूछने लगे. हरदीप ने कुछ नहीं बोला, तो गौरी और उसके साथियों ने हरदीप के बाएं हाथ को ज़मीन पर रखकर पकड़ लिया और धारदार हथियार से दो वार कर दिए.

हरदीप की चारों उंगलियां कट गईं. इसके आरोपी कार में बैठकर फ़रार हो गए. पीड़ित हरदीप का मोबाइल भी ले गए. किसी तरह हरदीप ने अपने चचेरे भाई मनिंदर सिंह से बात की और उसे पूरा वाकया बताया. इसके बाद परिवार वाले हरदीप को सिविल अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसे PGI रेफ़र कर दिया.


Next Story