क्राइम

Murder In Indore: सबंध न बनाने से नाराज युवक ने किन्नर के किए दो टुकड़े, मीट काटने वाली छूरी से किया हमला

Murder In Indore: सबंध न बनाने से नाराज युवक ने किन्नर के किए दो टुकड़े, मीट काटने वाली छूरी से किया हमला
x
Transgender Murder In Indore: इंदौर में मिली दो टुकड़ो में लाश मामले का आरोपी गिरफ्तार.

Transgender Murder News In Indore: खजराना थाना क्षेत्र में कटी लाश मामले की सच्चाई जब पुलिस के हाथ लगी तो पुलिस भी चौक गई और मृतक की पहचान जोया नामक किन्नर के रूप में की गई। पुलिस ने उसके हत्या के आरोप में नूर मोहम्मद को गिरफ्तार करके उसके घर से मृतक की आधी बॉडी भी बरामद कर लिया है।

सबंध बनाने एवं पैसो को लेकर विवाद

पुलिस की माने तो जोया किन्नर से नूर मोहम्मद संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए वह उसे अपने घर बुलाया था, लेकिन जोया तैयार नही हुई और पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर नूर ने धारदार औजार से उस पर हमला करके उसे मौत की नींद सुला दिया था।

मटन काटने वाली छूरी से शरीर के किए टुकड़े

आरोपी नूर ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच विवाद होने के दौरान वह चाकू से जोया पर हमला कर दिया और गला कट जाने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद वह मटन काटने वाली छुरी से कमर के नीचे से दो टुकड़े कर दिया था।

पेटी में रखा था आधा हिस्सा

आरोपी नूर ने जोया का धड़ घर की बाक्स में रख दिया, जबकि कमर के नीचे का हिस्सा फेंक दिया था। पुलिस से उसे कब्जे में लेकर जांच कर रही थी। तो वहीं आरोपी नूर की निशान देही पर शव का शेष भाग पुलिस ने उसके घर से पेटी में बरामद कर लिया है।

रिक्शा से जाती देखी गई थी जोया

पुलिस ने कटी लाश मामले की जांच के लिए पूरे क्षेत्र के तकरीबन सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें जोया एक रिक्शा से जाती हुई देखी गई थी। पुलिस ने रिक्शा चालक से पूछताछ की तो उसने नूर मोहम्मद के घर जोया को छोड़ने की जानकारी दी, वहीं जोया की कॉल डिटेल भी पुलिस ने चेक किया। जिसके आधार पर नूर मोहम्मद को पुलिस ने उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में पूरा मामला खुल कर सामने आ गया।

पत्नी ने भी नूर का छोड़ दिया था साथ

बताया जा रहा है कि आरोपी नूर मोहम्मद मटन की दुकान में काम करने के साथ ही टाइल्स लगाने का काम भी करता है। उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। वह पूर्व में भी किन्नर जोया के सम्पर्क में रह चुका था।

Next Story