क्राइम

पत्नी मायके गई तो भाई अपनी बहन का रेप करने लगा, भांजे को मार डाला, मंदसौर की यह वारदात खून खौला देती है

Rewa MP News
x
MP News: मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुई इस हैवानियत की घटना रगो में गुस्सा भर देती है, ऐसे लोगों को मौत की सज़ा भी कम पड़ जाए

Mandsaur Rape Case: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक सगे भाई ने ना सिर्फ भाई-बहन के पवित्र बंधन को तार-तार कर दिया बल्कि उन हैवानों ने अपनी बहन से रेप करने के लिए 4 साल के भांजे को जहर देकर मार डाला। उसकी पत्नी मायके चली गई इसी लिए उस राक्षस ने अपनी बहन को उसके सुसराल से उठा लिया और घर लाकर उसका रेप करता रहा.

इस पाप का खुलासा तब हुआ जब अपने छोटे भाई से जान बचाकर वह पीड़ित बहन किसी तरह अपने पति के पास पहुंच गई. जब महिला घर से भाग गई तो एक भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई, जब पुलिस महिला को खोजते हुए उसके पास पहुंची तो उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया।

क्या है पूरा मामला

यह घटना एमपी के मंदसौर जिले के अफजलपुर का है, जहां एक दरिंदे भाई ने अपनी बहन का रेप सिर्फ इस लिए कर रहा था क्योंकि उसकी पत्नी मायके चली गई थी. आटा-साटा में शादी के बाद वह अपनी बहन से इसका बदला ले रहा था, वहीं बड़ा भाई अपनी ही सगी बहन का बलात्कार कर रहा था जबकि छोटे भाई ने उसी बहन के 4 साल के बच्चे को जहर देकर मार डाला था.

TI कमलेश सिंगार ने कहा- 2017 में यहां रहने वाले भाई-बहन की आटे-साटे में शादी हुई थी. रेप करने वाले भाई की शादी उसकी बहन के पति की बहन से हुई थी. बहन को यह शादी मंजूर नहीं थी, लेकिन भाई के दबाव में आकर उसे ऐसा करना पड़ा था। एक साल बाद उसका बेटा हुआ था, आरोपी से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी अपनी बच्ची को लेकर मायके लौट गई थी. जिसके बाद आरोपी ने अपनी बहन को उसके सुसराल से वापस घर ले आया था। और इसके बाद उसने अपनी बहन का रेप करना शुरू कर दिया, और किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी देने लगा.

छोटे भाई ने उसके 4 साल के बेटे को मार डाला

पीड़ित महिला ने अब अपनी इसी जिंदगी को स्वीकार्य कर लिया था, कमाई के लिए वो काम पर जाने लगी थी, और अपने 4 साल के बेटे को 17 साल के भाई के पास छोड़ कर चली जाती थी. एक दिन छोटे भाई ने बहन ने मोबाइल खरीदने के लिए कहा लेकिन महिला ने मोबाइल खरीदने से मना कर दिया, गुस्से में आकर उसने 5 जनवरी को अपने 4 साल के भांजे को कीटनाशक पिलाकर मार डाला।

फिर भी बड़ा बाई बलात्कार करता रहा

बेटे की मौत हो जाने के बाद भी बड़े भाई की हैवानियत नहीं थमी, उसने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया, 14 फरवरी को मौका देखकर पीड़ित महिला भागकर अपने पति के पास लौट गई. बहन के गायब होने पर दरिंदे भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जब अफजलपुर पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला सामने आगया। पुलिस महिला तक पहुंच गई और उस पीड़ित महिला ने अपने भाइयों की दरिंदगी पुलिस से बता दी.

आटा-साटा प्रथा क्या होती है

यह कोई प्रथा नहीं कुप्रथा है, जो आज भी महिलाओं के हक और जीवन जीने की आज़ादी पर पैरों में बंधी बेड़ियों की तरह है, इस प्रथा में अगर किसी लड़के का किसी लड़की से विवाह होता है तो उसे अपने घर की किसी लड़की की शादी अपनी पत्नी के घर वाले किसी लड़के से करनी पड़ती है। यानी एक दूसरे की बहन की अदला-बदली होती है।

इस प्रथा में अगर एक पक्ष अपनी बहु को प्रताड़ित करता है तो दूसरा पक्ष भी अपनी बहु के को प्रताड़ित करने लगता है, कुलमिलकर एक महिला जिनवनभर प्रताड़ना सेहती रहती है। मंदसौर में हुई यह घटना इसी प्रथा और भाइयों के अंदर भरी हैनवियत का नतीजा है, पुलिस ने रेप करने वाले बड़े भाई और भांजे की हत्या करने वाले छोटे भाई को अरेस्ट कर लिया है।



Next Story