
कार की छत पर 'शराब पार्टी', ट्रैफिक के बीच जाम छलकाते युवक का वीडियो वायरल; पुलिस को खुली चुनौती

Viral Video: कार की छत पर शराब पार्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ट्रैफिक के बीच एक युवक कार की छत पर जाम छलकाते हुए पुलिस को चैलेंज करते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो पुलिस के लिए चुनौती का विषय बन गया है. क्योंकि नियमों का उल्लंघन करके ऐसा किया जा रहा है.
कुछ दिनों पहले ही एक वायरल वीडियो सामने आया था जिसमें ग्रेटर नोएडा में दो लड़के कार पर ऐसा स्टंट कर रहें थे, जो शायद उनके और दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकता था. लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. अब ऐसा ही एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जो गुरुग्राम का बताया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स कार की छत पर खुलेआम शराब पी रहा है, जबकि कार ट्रैफिक में है.
ऐसा सिर्फ गुड़गांव में
दरअसल, एक वीडियो को यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि 'ऐसा सिर्फ गुड़गांव में ही हो सकता है'. इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि ट्रैफिक के बीच कुछ गाड़ियां फंसी हुई हैं और धीरे धीरे आगे बढ़ रही हैं. इसी बीच एक युवक कार की छत पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि वह वहां कथित तौर पर शराब पी रहा है.
कार की छत पर जाम छलकाता युवक
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि युवक कार की छत पर गिलास रखे हुए है, साथ ही गिलास में शराब जैसी कोई चीज रखी हुई है. जिस कार की छत पर वह बैठा हुआ है, उसे कोई और चला रहा है और कार धीरे धीरे ट्रैफिक में आगे बढ़ रही है. ऐसा लग रहा है कि यह शख्स खुलेआम ऐसा करके पुलिस को चुनौती दे रहा है. उसके आसपास कई लोग मौजूद है. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया है.
यह वीडियो वायरल हुआ
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है इस पर पुलिस ने क्या एक्शन लिया और क्या वाकई में वो शराब ही था. लेकिन उसे देखकर ऐसा लग रहा है उसके गिलास में शराब जैसी चीज है. फिलहाल यह वीडियो वायरल हुआ है लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
This can only happen in Gurgaon. 😂 pic.twitter.com/SMLBDB0bjl
— Ravi Handa (@ravihanda) January 7, 2023
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




