क्राइम

पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह, मारी गोली, तीन की मौत एक गंभीर

satna news
x

सांकेतिक तस्वीर 

Faridabad Goli Kand: हरयाणा के फरीदाबाद में पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते गोली मार कर हत्या कर दी।

Faridabad Goli Kand: शादी के 13 वर्ष बाद भी पति पत्नी में आपसी विश्वास कायम नहीं हो सका। जिसका परिणाम यह रहा कि पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस गोलीकांड में 2 अन्य निर्दोषों की भी जान चली गई। तो वही एक घायल अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। मंगलवार रात हुए इस गोलीकांड में समूचा इलाका थर्रा गया। आरोपी महिला के पति ने लगातार कई फायर किए जिससे पूरा इलाका दहल गया। हादसे की जानकारी के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती जहां डॉक्टर 3 को मृत घोषित करते हुए चौथे घायल का इलाज कर रहे है।

पति पत्नी में होता था अक्सर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद एनआईटी मे रहने वाले नीरज ने गोली मारकर अपनी पत्नी समेत 3 लोगो को मौत के घाट उतार दिया। तो वही एक घायल अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार तेरा साल पहले नीरज की शादी आयशा से हुई थी। बताया जाता है कि ने पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसकी वजह से आए दिन विवाद होता था दोनों का एक 12 वर्ष का बेटा भी है। मारपीट और विवाद से तंग आकर आयशा बेटे को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। वह फरीदाबाद में एक किराए का कमरा लेकर और भाई के साथ बेटे को लेकर रह रही थी।

रात 2 बजे पहुंचा और चला दी गोली

जानकारी के अनुसार नीरज अपने एक दोस्त के साथ मंगलवार रात करीब 2 बजे आयशा के किराए के मकान पर पहुंचा। बताया यहां तक जाता है कि वह पहुंचते ही विवाद शुरू कर दिया और रिवाल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। नीरज की इस गोलीबारी में नीरज की पत्नी आयशा के साथ सुमन और आयशा के भाई के दोस्त की मां की मौत हो गई बताया जाता है कि आयशा का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रकरण दर्ज आरोपी गिरफ्तार

इस गोलीकांड की जानकारी लगते ही पुलिस मौके के पर पहुंची और खून से लथपथ चारों को अस्पताल पहुंचाया। वही पुलिस ने नीरज तथा उसके दोस्त लेखराज को फिर गिरफ्तार कर लिया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story