क्राइम

सावधान: महिला ने SBI का YONO ऐप डाउनलोड किया और खाते से गायब हो गए 2 लाख, जानें कैसे हुआ फ्रॉड

सावधान: महिला ने SBI का YONO ऐप डाउनलोड किया और खाते से गायब हो गए 2 लाख, जानें कैसे हुआ फ्रॉड
x
अपना बेलेंस चेक करने के लिए महिला ने ऐप डाउनलोड किया था जिसके बाद खाते से 40-40 हज़ार रुपए गायब होने लगे

अगर आप भी बैंकों के ऑनलाइन ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां SBI का YONO ऐप डाउनलोड करने पर महिला के खाते से 40-40 हज़ार कर के 1 लाख 80 हज़ार लाख रुपए गायब हो गए। दरअसल ये मामला पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का है।

हुगली जिले की रहने वाली महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई. दरअसल पीड़ित महिला ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था, लेकिन वो मोबाइल ख़राब निकला जिसे उस महिला ने वापस लौटा दिया। लेकिन जब महिला ने अपना बैंक बेलेंस चेक करने के लिए SBI का YONO ऐप पर लॉगिंग किया तो उनका मोबाइल नंबर ही हैक हो गया, चंद मिनट में बैंक खाते से 1 लाख 80 हज़ार रुपए गायब हो गए।

ऐसे हुआ फ्रॉड

पीड़ित महिला कंचन ने फ्लिपकार्ट से जो 15 हज़ार का मोबाइल आर्डर किया था वो ख़राब निकला जिसके बाद उसे रिटर्न कर दिया। जब 25 अक्टूबर को मोबाइल रिटर्न के बदले खाते में आये पैसे को चेक करने के लिए जैसे ही कंचन ने SBI के YONO ऐप में लॉगिन किया उनके अकॉउंट से 40-40 हज़ार कर के 1 लाख 80 हज़ार चंपत हो गए। इसकी जानकारी कंचन ने SBI शाखा तक पहुंचाई और बैंक अधिकारी ने उन्हें बताया की उनका मोबाइल हैक किया गया है। FIR होने के कंचन के बैंक खाते से चोरी हुई रकम वापस नहीं लौटी है।

रहें सावधान

कंचन का मोबाइल और नंबर कैसे हैक हो गया अभी तक हुगली पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है। इसमें ना तो SBI के YONO ऐप की टेक्निकल प्रॉब्लम सामने आई है और ना ही फ्लिपकार्ट के कर्मचारी की। कंचन का मोबाइल किसने और कैसे हैक किया इसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। वैसे आजकल साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है जिसमे ना तो सरकार कुछ कर पा रही है और ना ही पुलिस का साइबर विभाग साइबर अपराधों में लगाम लगा पा रहा है। आपको ऐसे मामलों में सतर्क रहने की ज़रूरत है, मोबाइल के इनबॉक्स में कई फ्रॉड करने वाले लिंक भेज देते हैं जिसपर क्लिक करने से फोन हैक हो जाता है। और गूगल में भी ऐसे कई वेबसाइट और लिंक रहती हैं जिन्हे खोलने पर सामने वाले के पास आपका पूरा मोबाइल डेटा चला जाता है।

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story