क्राइम

घर बुलाया और एक्स गर्लफ्रेंड को 7 बार चाकुओं से गोदा, खुद अस्पताल पहुंची और मौत हो गई

Aaryan Puneet Dwivedi
20 Oct 2021 7:16 AM IST
घर बुलाया और एक्स गर्लफ्रेंड को 7 बार चाकुओं से गोदा, खुद अस्पताल पहुंची और मौत हो गई
x

घर बुलाया और एक्स गर्लफ्रेंड को 7 बार चाकुओं से गोदा, खुद अस्पताल पहुंची और मौत हो गई

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. हत्या उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने की है.

नई दिल्ली. दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. लड़की को 7 बार चाकुओं से गोदा गया है. घायल अवस्था में लड़की खुद अस्पताल पहुंची थी लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक़ हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले एक्स बॉयफ्रेंड ने की है. आरोपी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को अपने घर मिलने के लिए बुलाया था और उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

घर बुलाया और चाकू से गोद डाला

मामले में सम्बन्ध में बिंदापुर पुलिस ने बताया कि लड़की खुद घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची थी. मामले को लेकर न कोई पीसीआर कॉल की गई और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई. बीती रात 24 वर्षीय मृतका डॉली के एक्स बॉयफ्रेंड और पड़ोसी अंकित गाबा ने उसे अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद उसने एक्स गर्लफ्रेंड डॉली पर चाकू से हमले कर दिए.

घायल और लहूलुहान अवस्था में खुद डॉली अस्पताल पहुंची थी, जहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली. इसके पहले न कोई पीसीआर कॉल हुई और न ही कोई शिकायत. लेकिन इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया.

अस्पताल से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार लड़की के शरीर में चाक़ू के 7 गहरे घाव मिले है. अस्पताल पहुँचने तक उसका काफी खून बह गया था. जिसकी वजह से डॉली को बचाया नहीं जा सका. वहीं पुलिस को अस्पताल से ही घटना के संबंध में जानकारी मिली थी.

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर, घटना के बाद से आरोपी और मृतका का एक्स बॉयफ्रेंड अंकित गाबा फरार बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा. 24 वर्षीय मृतका डॉली का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story