क्राइम

पंजाब के तरनतारन पुलिस स्टेशन में रॉकेट लॉन्चर से हमला! आतंकी पन्नू ने जिम्मेदारी ली

पंजाब के तरनतारन पुलिस स्टेशन में रॉकेट लॉन्चर से हमला! आतंकी पन्नू ने जिम्मेदारी ली
x
Rocket launcher Attack On police station of Punjab: रात एक बजे ग्रेनेड दागा गया, पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया

पंजाब पुलिस स्टेशन में रॉकेट लॉन्चर से हमला: पंजाब के तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन में शुक्रवार की रात 1:30 बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ. हालांकि निशाना चूक गया और सिर्फ पुलिस चौकी में लगे शीशे टूटे। चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों को कोई हानि नहीं हुई. सुरक्षा एजेंसियों ने इस हमले को टेररिस्ट अटैक करार दिया पुलिस स्टेशन में रॉकेट लॉन्चर से ग्रेनेड की वारदात की जिम्मेदारी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने ली है.

पुलिस ने बताया कि इस हमले में RPG का इस्तेमाल किया गया था. आतंकियों का इरादा थाने को बम से उड़ा देना था मगर RPG से दागा गया ग्रेनेड फटा ही नहीं। फ़िलहाल सरहाली पुलिस स्टेशन को सील कर दिया गया है और इस घटना को अंजाम देने वालो की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सरहाली पुलिस स्टेशन में रॉकेट लॉन्चर से हमला

घटना तरनतारन बठिंडा नेशनल हाइवे में मौजूद सरहाली पुलिस स्टेशन की है. शुक्रवार की रात को अनजान हमलावरों ने पुलिस बूथ को उड़ा देने के मकसद से RPG से ग्रेनेड दागा, मगर ग्रेनेड सिर्फ पुलिस चौकी का शीशा ही तोड़ सका, फूटा ही नहीं। जिसके चलते एक बड़ी घटना होते-होते रह गई. पुलिस वालों ने जब कांच टूटने की आवाज सुनी तो तुरंत थाने के बाहर गए मगर तबतक हमलावर भाग चुके थे.

आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने ली जिम्मेदारी

सिख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन के मेंबर आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उसने एक वॉइस नोट भेजकर जालंधर के लतीफपुरा का बदला लेने की बात कही है. बता दें कि 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है, थाने में ग्रेनेड फेंकना ही पन्नू का बदला है.

पन्नू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को धमकी देते हुए कहा है कि पूर्व सीएम बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। अगर हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे

Next Story