
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को इमिग्रेशन अधिकारीयों ने रोका! लंदन भागने की फ़िराक में थी

Amritpal's wife Kirandeep was stopped by immigration officials: भगोड़ा खालिस्तानी अमृतपाल फरार चल रहा है. इस बीच उसकी पत्नी किरणदीप भी लंदन भागने की फ़िराक में थी. किरणदीप को अमृतसर एयरपोर्ट में इमिग्रेशन अधिकारीयों ने रोक लिया। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं.
खालिस्तानी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी. वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI117 से लंदन भागने वाली थी. फ्लाइट 2.30 बजे टेक ऑफ़ होनी है. लेकिन इसी बीच इमिग्रेशन वालों ने उसे रोक लिया
लंदन क्यों जा रही किरणदीप
पता चला है कि इमिग्रेशन अधिकारीयों से किरणदीप ने कहा है कि वह लंदन में अपने माता-पिता से मिलने के लिए जा रही है. उसके खिलाफ भारत में कोई केस नहीं है. ऐसे में उसे रोकने का किसी को अधिकार नहीं है. देखा जाए तो इमिग्रेशन अधिकारीयों को किरणदीप सिंह को छोड़ना पड़ सकता है.
अमृतपाल 18 मार्च से फरार है. उसपर NSA के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसकी पत्नी किरणदीप एक NRI है जिसपर खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े होने के आरोप हैं. किरणदीप ने भारत आने के सवाल पर कहा था कि मैं कानूनी तौर पर भारत में 180 दिन रह सकती हूं. बता दें कि किरणदीप ब्रिटेन की रहने वाली है. 10 फरवरी को ही अमृतपाल से उसकी शादी हुई थी. लेकिन इस शादी को सीक्रेट रखा गया था.
इधर पंजाब पुलिस फरार चल रहे अमृतपाल को ढूढ़ने में नाकाम साबित हो सकती है. वह फरार होने के बाद दोबारा पंजाब गया फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई. ऐसे में पंजाब पुलिस खुद शक के दायरे में आ जाती है. क्योंकि पंजाब पुलिस में भी ऐसे कर्मचारी हो सकते हैं जो खालिस्तान का समर्थन करते हैं.




