क्राइम

पकड़ी गई लुटेरी 9 दुल्हनें, कई परिवारों को कर चुकी है बर्बाद, कई राज्यों में था नेटवर्क...: Crime News

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
पकड़ी गई लुटेरी 9 दुल्हनें, कई परिवारों को कर चुकी है बर्बाद, कई राज्यों में था नेटवर्क...: Crime News
x
पकड़ी गई लुटेरी 9 दुल्हनें, कई परिवारों को कर चुकी है बर्बाद, कई राज्यों में था नेटवर्क...: Crime News कली शादी करके परिवार को लूटने वाली 9

पकड़ी गई लुटेरी 9 दुल्हनें, कई परिवारों को कर चुकी है बर्बाद, कई राज्यों में था नेटवर्क…: Crime News

पुणे (Crime News) । नकली शादी करके परिवार को लूटने वाली 9 महिलाओ को पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करके ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। उक्त महिलाए शादी करके लड़के और उसके परिवार के साथ लूट की थी। पुलिस ने अब तक में इस गिरोह के 9 दुल्हनें सहित दो पुरूषों को भी गिरफ्तार किया है। उनके अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस का मानना है कि गिरोह की 12 से ज्यादा महिलाएं अभी फरार हैं।

कई राज्यों मे था नेटवर्क

पकड़ी गई महिलाएं एंव उनके गिरोह ने महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में 50 से अधिक परिवारों में शादी की और उनके गहने, पैसे, कीमती सामान लूटकर फरार हो गईं। क्राइम ब्रांच की टीम ने जिन महिलाओं को पकड़ा है उनकी उम्र 22 से 35 साल के बीच है। इस गिरोह ने शादी के नाम पर न सिर्फ पुणे, सोलापुर, गुलबर्गा, वापी और कोल्हापुर में लोगों को लूटा है।

Mentana Construction Company के 15 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा : Bhopal News

गरीबी बताकर की थी शादी

पुणे पुलिस ढाई लाख रुपए लूटे जाने के मामले की जांच कर रही थी। पीड़ित ने बताया कि 35 वर्ष की महिला करीब एक महीने पहले उनसे मिली थी। खुद को बेसहारा और गरीब बताकर शादी की पेशकश की। उन्होंने जनवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर ली। पिछले हफ्ते पीड़ित परिवार ने लूट की शिकायत दर्ज कराई।

क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की तो महिला के एक दोस्त का पता चला। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि ज्योति ही इस गिरोह की सरगना है।

पांच पुरूषों से कर चुकी है शादी

पकड़ी गई महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अब तक पांच पुरुषों से शादी की है। हालांकि, इसमें से सिर्फ एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

26 जनवरी हिंसा का आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 50 हजार का था ईनाम…

जानिए उन खिलाड़ियों के बारे में जो Indian National Cricket Team में तो आएं लेकिन बिना डेब्यू किए चलते बनें…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story