
मोबाइल ब्लास्ट से 8 साल की बच्ची की मौत! पूरा चेहरा जल गया था

8 year old girl died due to mobile blast: केरल के त्रिशूर में मोबाइल फटने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई है. जब मोबाइल ब्लास्ट हुआ तब वह फोन में वीडियो देख रही थी. अचानक से मोबाइल से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वह ब्लास्ट हो गया. मासूम का पूरा चेहरा जल गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी जिसने ब्लास्ट हुए मोबाइल और बिखरे हुए पार्ट्स को लैब भेज दिया है
RIP to 8 year old girl who died due to phone blast in Thrissur, Kerala. 🙏
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) April 25, 2023
Brands should add some more quality checks.
मोबाइल फटने से 8 साल की बच्ची की मौत
मृतका आदित्या श्री त्रिशुर के तिरुविल्वामला इलाके के क्राइस्ट न्यू लाइफ स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी. 24 अप्रैल रात 10:30 वह हमेशा की तरह मोबाइल में वीडियो देख रही थी. तभी उसमे धमाका हुआ, ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी की पडोसी भी उठकर घर पहुंच गए थे
बच्ची के पास जो मोबाइल था वो तीन साल पुराना था. चाइनीज कंपनी का था. और पिछले साल ही उसकी बैटरी चेंज करवाई गई थी. जब फोन ब्लास्ट हुआ तो मोबाइल के पार्ट्स बच्ची के चेहरे में घुस गए और उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया. मोबाइल फटने से बच्ची को काफी गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई
बच्ची ने हाथ में अपना मोबाइल पकड़ा हुआ था, धमाका इतना तेज था कि उसकी कलाई भी टूट गई. जब यह हादसा हुआ तो उस वक़्त कमरे में उसकी दादी मौजूद थी.
रिपोर्ट्स कहती हैं कि फोन ओवरहीटिंग के कारण फटा, एक वजह ये भी है कि मोबाइल काफी पुराना था और उसमे लोकल बैटरी लगी हुई थी.




