
हैदराबाद में कुत्तों ने 4 साल के बच्चे को नोच खाया, मौत! घटना का वीडियो दिल दहला देगा

4-year-old boy mauled by dogs in Hyderabad: हैदराबाद में कुत्तों में मिलकर 4 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमे 3 आवारा कुत्ते उस 4 साल के मासूम के शरीर को नोचते-काटते दिखाई दे रहे हैं.
मामला बीते रविवार का है. जिस बच्चे की मौत हो गई है उसका नाम प्रदीप था. 4 साल का प्रदीप अपने पिता के ऑफिस के बाहर खेल रहा था. तभी अचानक से आवारा कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। जब कुत्ते प्रदीप की गर्दन को अपने मुंह में दबाकर उसे घसीट रहे थे और नोच रहे थे तब उसे बचाने वाला कोई शख्स मौके पर नहीं था.
हैदराबाद में कुत्तों ने 4 साल के बच्चे को मार डाला
मामला हैदराबाद के एरुकुला बस्ती का है. मृतक प्रदीप के पिता का नाम गंगाधर है. जो 4 साल पहले ही अपने बेटे प्रदीप और पत्नी के साथ काम के सिलसिले में हैदराबाद आया था. वह पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड है. वह अंबेरपेट में कार सर्विस सेंटर में काम करता है. रविवार के दिन गंगाधर अपने बेटे प्रदीप को भी कार सर्विस सेंटर लेकर आया था. उसे ऑफिस के कैबिन में छोड़कर अपने काम में लग गया था
heart-wrenching incident in Amberpet locality. A 4-year-old boy was mauled to death by stray dogs.
— Ashish (@KP_Aashish) February 21, 2023
Authorities launch drive to nab dogs. Dog menace complaints can be lodged over the GHMC helpline number 040-2111-1111 or the MyGHMC app. #Hyderabad pic.twitter.com/nt3txIVh7V
प्रदीप कैंपस से बाहर आ गया और इधर-उधर भटकने लगा. तभी सड़क में मौजूद तीन कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। इसके बाद गली के तीन कुत्ते और आ गए और सभी ने उसे काटना शुरू कर दिया।
कुत्तों ने प्रदीप की गर्दन को अपने जबड़े में दबोच लिया, वो बेसुध हो गया और उसे कुत्तों ने कार के नीचे घसीट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई.
देश में आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन इस देश के किसी भी शहर का कोई भी प्रशासन, राज्य सरकार, केंद्र सरकार या कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कोई एक्शन नहीं ले रहा है.




