
इंदौर वनडे 99 रन से जीता भारत: 217 रन पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया; गिल-अय्यर का शतक, राहुल-सूर्या की फिफ्टी

टीम इंडिया ने इंदौर में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया।
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया. इस जीत से भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है. यह भारतीय टीम की इस मैदान पर लगातार 7वीं जीत है. टीम ने यहां 7 मुकाबले ही खेले हैं.
रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का टारगेट चेज करना था, लेकिन बारिश के कारण उसे डकवर्थ लुइस मैथर्ड (DLS) से 33 ओवर में 317 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई.
बारिश के कारण दो बार रुका मुकाबला
सीरीज का दूसरा मुकाबला भी बारिश से प्रभावित रहा. इस मुकाबले की दोनों पारियों के बीच में बारिश हुई. पहली बार बारिश भारतीय पारी के दौरान आई. उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी के समय भी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा. ऐसे में अंपायर्स ने ऑस्ट्रेलिया को संशोषित लक्ष्य दिया.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 का टारगेट
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए और कंगारुओं को 400 रन का टारगेट दिया.
यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले, भारतीय टीम ने 2013 में बेंगलुरु में 383 रन का स्कोर बनाया था.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. भारतीय ओपनर शुभमन गिल (104 रन) और श्रेयस अय्यर (105 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाए.
ऑस्ट्रेलियाई टीम से कैमरून ग्रीन ने 2 विकेट लिए. जोश हेजलवुड, सॉन एबॉट और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला.
अय्यर-गिल का शतक
तीसरे नंबर पर खेलने उतरे श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी जमाई. वे 90 बॉल पर 105 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की छठी सेंचुरी जमाई. उन्होंने इस साल का 5वां वनडे शतक जमाया. गिल 104 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 97 बॉल पर 107.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
राहुल-सूर्या की अर्धशतकीय पारी
कप्तान केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक जमाया. राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 38 बॉल पर 136.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. राहुल की पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इधर, सूर्यकुमार यादव ने भी लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जमाई. यह सूर्या की चौथी वनडे हाफ सेंचुरी है. उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली. उन्होंने 37 बॉल पर 194.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. सूर्या की पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




