
Live एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द, पाकिस्तान को बैटिंग का मौका ही नहीं मिला, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलें

IND Vs PAK, Asia Cup 2023 LIVE Update: भारत ने एशिया कप के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया है। टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑलआउट हो गई। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने 87 और ईशान किशन ने 82 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए। लेफ्ट हैंड पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके, जबकि हारिस रऊफ और नसीम शाह को 3-3 सफलताएं मिलीं। लेकिन बारिश की वजह से पाकिस्तान की बैटिंग नहीं आ सकी, और इस मैच को रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिए गए हैं।
फ्लॉप रहा टॉप आर्डर
भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। कप्तान रोहित शर्मा 11, विराट कोहली 4, श्रेयस अय्यर 14 रन और शुभमन गिल 10 बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित-विराट को शाहीन ने बोल्ड किया, जबकि अय्यर और गिल को रऊफ ने पवेलियन भेजा।
हार्दिक ने बनाए सबसे ज्यादा रन
टॉप-4 विकेट जल्दी गंवाने के बाद नंबर-6 पर उतरे हार्दिक पंड्या ने 87 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। उन्होंने वनडे करियर की 11वीं फिफ्टी जमाई। पंड्या ने 96.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंड्या की 90 बॉल की पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
ईशान ने लगातार चौथी वनडे फिफ्टी लगाई
ईशान किशन 81 बॉल पर 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंनें करियर की 7वीं फिफ्टी जमाई। यह किशन की वनडे में लगातार चौथी फिफ्टी भी रही। इससे पहले किशन ने वेस्टइंडीज दौरे पर लगातार 3 वनडे में 52, 55 और 77 रन की पारियां खेली थीं। ईशान पहली बार ही पाकिस्तान के खिलाफ वनडे खेलने उतरे और फिफ्टी लगा दी। उनके नाम एक दोहरा शतक भी है।
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. भारतीय टीम 3 पेसर्स, 2 स्पिनर्स के साथ उतरी है। टीम में मोहम्मद शमी की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका मिला है।
Live Updates
- 2 Sept 2023 6:33 PM IST
किशन-पंडया का अर्धशतक
किशन और पंडया की जोड़ी ने भारत की लड़खड़ाई पारी को संभाल लिया है। 34 ओवर तक टीम इंडिया ने चार विकेट गवांकर 178 रन बना लिए और शतकीय साझेदारी कर डाली है। किशन और हार्दिक का अर्धशतक ने लगाया और टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहें हैं। इसके पहले टीम इंडिया ने 66 रन में चार विकेट गवां दिए थे।
- 2 Sept 2023 5:16 PM IST
गिल आउट! रउफ को मिली सफलता
66 रन में भारत को चौथा झटका लगा है. रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए. पन्द्रहवें ओवर की पहली गेंद में हैरिस रउफ ने गिल को बोल्ड कर दिया. ईशान किशन और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं.
- 2 Sept 2023 4:40 PM IST
बारिश फिर शुरू! खेल रुका, इंडिया का स्कोर 51/3
12वें ओवर के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। अंपायर्स ने खेल रोंक दिया है। फील्ड को कवर किया जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दस ओवर के अंदर तीन विकेट गवा दिए हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन (2) और शुभमन गिल (6) क्रीज़ पर हैं। 11.2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 51/3 है। पाक गेंदबाज शाहीन अफरीदी को दो और हैरिस राउफ को एक सफलता मिली है।
- 2 Sept 2023 4:36 PM IST
48 रन के भीतर ऐसे गिरें टीम इंडिया के विकेट
48 रन के भीतर टीम इंडिया ने तीन बड़े विकेट गवां दिए हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए हैं।
पहला विकेट : 5वें ओवर की आखिरी बॉल शाहीन शाह अफरीदी ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। रोहित बॉल को पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद सीधा स्टंप्स से जा लगी। शर्मा ने 22 गेंदों में 11 रन बनाए।
दूसरा विकेट: विराट कोहली 7 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने बोल्ड कर दिया।
तीसरा विकेट: 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर आउट हुए। राउफ की बॉल पर अय्यर ने फखर जमान को कैच दे दिया। अय्यर ने 9 बॉल खेली और 14 रन बनाकर आउट हुए।
- 2 Sept 2023 4:31 PM IST
श्रेयस 14 रन बनाकर आउट
10 ओवर के भीतर भारत को तीसरा झटका लगा है। राउफ ने श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज दिया। अय्यर ने 9 गेंदों का सामना किया और 14 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन और शुभमन गिल क्रीज़ पर हैं। भारत का स्कोर 48/3 है।
- 2 Sept 2023 4:09 PM IST
IND Vs PAK: कोहली 4 रन बनाकर आउट!
भारत को दूसरा और बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी शाहीन अफरीदी का शिकार हो गए। सातवें ओवर की दूसरी बाल पर शाहीन अफरीदी ने विराट कोहली को बोल्ड कर दिया।
- 2 Sept 2023 4:07 PM IST
India Vs Pakistan: 6 ओवर के बाद 25/1
6 ओवर के बाद टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 4 और शुभमन गिल 0 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। 11 रन बनाकर रोहित शर्मा, शाहीन अफरीदी का शिकार हो गए।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




