
Live India vs Australia 1st ODI Highlights in Hindi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की 5 विकेट से जीत, राहुल 75, जडेजा 45 पर नाबाद रहें; सीरीज में 1-0 की बढ़त
Live Updates
- 17 March 2023 1:06 PM IST
India vs Australia 1st ODI LIVE Score in Hindi: भारत प्लेइंग 11
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।
- 17 March 2023 1:02 PM IST
India vs Australia 1st ODI LIVE Score in Hindi: भारत ने टॉस जीता, फील्डिंग चुना
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. रोहित शर्मा आज के मैच में नहीं खेल रहें हैं, उनकी जगह हार्दिक पंड्या टीम का नेतृत्व संभाल रहें हैं.
- 17 March 2023 12:34 PM IST
India vs Australia 1st ODI LIVE Score in Hindi: हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 143 वनडे में भारतीय टीम 53 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 80 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 64 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 29 में जीती। 30 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।
- 17 March 2023 12:33 PM IST
India vs Australia 1st ODI LIVE Score in Hindi: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच आमतौर पर सपाट होती है, जो ओस पड़ने के बाद बल्लेबाजी के लिए और भी बेहतर हो जाती है। यहां पर हमें हर बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। इस स्टेडियम में अब तक 27 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए टीम ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
- 17 March 2023 12:32 PM IST
India vs Australia 1st ODI LIVE Score in Hindi: वेदर रिपोर्ट
मुंबई में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश आने की संभावना नहीं है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




