क्रिकेट

पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, अर्शदीप-आवेश ने मिलकर 9 विकेट झटके

Aaryan Puneet Dwivedi
17 Dec 2023 6:30 PM IST
IND Vs SA
x

IND Vs SA

पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया है।

साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में रविवार को खेला गए पहले वनडे मुक़ाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से शिकस्त दी है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने मिलकर 9 विकेट झटके। वहीं डेब्यूटांट साई सुदर्शन ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत के पार पहुंचाया। भारत से श्रेयस अय्यर ने भी 52 रन बनाए।

अर्शदीप को 5 और आवेश को 4 विकेट मिले। 117 रन का टारगेट भारत ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। पहले वनडे में जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा वनडे 19 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क केबेरा में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story