
Live IND Vs AUS 3rd Test Day 2 LIVE: 163 रन में सिमटी भारत की दूसरी पारी, लायन ने 8 विकेट लिए; ऑस्ट्रेलिया को 76 का टारगेट

IND Vs AUS 3rd Test Day 2 LIVE
IND Vs AUS 3rd Test Day 2 LIVE in Hindi: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहा है. आज गुरुवार को मुकाबले का दूसरा दिन है. इसके पहले भारत की पहली पारी 109 रन में और दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर ख़त्म हो गई. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास 88 रन की बढ़त है. दूसरी पारी में टीम इंडिया 163 रन में सिमट गई है. सबसे अधिक 59 रन पुजारा ने बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज नाथन लायन ने 8 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया. कंगारुओं को जीत के लिए 76 रन का टारगेट मिला है.
टीम इंडिया की पहली पारी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 109 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए. जबकि केएल राहुल की जगह खेल रहे ओपनर शुभमन गिल ने 21 रन बनाए. विकेटकीपर केएस भरत और उमेश यादव ने 17-17 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और अक्षर पटेल 12-12 रन ही जोड़ सके. शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 पर समाप्त
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 197 रन पर समाप्त हो गई है. महज 11 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गवा दिए. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास 88 रन की बढ़त है. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को तीन विकेट मिला.
Live Updates
- 2 March 2023 5:05 PM IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट : 163 के स्कोर पर ऐसे गिरे भारत का विकेट
- पहला : शुभमन गिल आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और नाथन लायन की बॉल मिस कर गए। बॉल ने स्टंप को हिट किया।
- दूसरा : नाथन लायन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को LBW कर दिया।
- तीसरा : मैथ्यू कुहनेमन ने विराट कोहली को LBW कर दिया।
- चौथा : रवींद्र जडेजा नाथन लायन का तीसरा शिकार बने। उन्हें लायन ने LBW कर दिया।
- पांचवां : स्टार्क की बॉल पर उस्मान ख्वाज ने अय्यर का शानदार कैच पकड़ा।
- छठा : श्रीकर भरत को लायन ने बोल्ड कर दिया।
- सातवां : नाथन लायन ने अश्विन को LBW कर दिया।
- आठवां : स्टीव स्मिथ ने लायन की बॉल पर पुजारा का गजब का कैच पकड़ा।
- नौवां : उमेश यादव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट में कैमरून ग्रीन के हाथों कैच हुए।
- दसवां : मोहम्मद सिराज को नाथन लायन ने बोल्ड कर दिया।
- 2 March 2023 2:12 PM IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट लाइव: ऐसे गिरा भारत का विकेट
- पहला : शुभमन गिल आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और नाथन लायन की बॉल मिस कर गए। बॉल ने स्टंप को हिट किया।
- दूसरा : नाथन लायन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को LBW कर दिया।
- तीसरा : मैथ्यू कुहनेमन ने विराट कोहली को LBW कर दिया।
- चौथा : नाथन लायन की गेंद पर रवींद्र जडेजा LBW हो गए।
- 2 March 2023 2:08 PM IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट लाइव: भारत को चौथा झटका 78 रन पर लगा है। रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाथन लीओन की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए। अय्यर और पुजारा क्रीज़ पर हैं।
- 2 March 2023 12:25 PM IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट लाइव: लंच के बाद मैच शुरू होते ही भारत को पहला झटका लगा है। शुभमन गिल 5 रन बनाकर लायन की गेंद में बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज़ पर हैं। भारत का स्कोर 17/1
- 2 March 2023 11:43 AM IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट लाइव: लंच तक टीम इंडिया ने बिना विकेट गवाए 13 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 5 और शुभमन गिल 4 रन पर खेल रहें हैं.
- 2 March 2023 11:23 AM IST
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट लाइव: भारत ने दूसरी पारी के पहले ओवर में 8 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं.
- 2 March 2023 11:21 AM IST
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट लाइव: भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं.
- 2 March 2023 11:19 AM IST
IND Vs AUS 3rd Test Day 2 LIVE in Hindi: पहली पारी में ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट
- पहला : ट्रेविस हेड को रवींद्र जडेजा ने LBW कर दिया।
- दूसरा : रवींद्र जडेजा ने लाबुशेन को बोल्ड कर दिया।
- तीसरा : रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को डीप मिडविकेट बाउंड्री पर गिल के हाथों कैच कराया।
- चौथा : रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को केएस भरत के हाथों कैच कराया।
- पांचवां : रविचंद्रन अश्विन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को शार्ट लेग में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।
- छठा : उमेश यादव ने कैमरून ग्रीन को LBW कर दिया।
- सातवां : उमेश यादव ने मिचेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड कर दिया।
- आठवां : अश्विन ने एलेक्स कैरी को LBW कर दिया है।
- नौवां : उमेश यादव ने टॉड मर्फी को बोल्ड कर दिया।
- दसवां : नाथन लायन को अश्विन ने बोल्ड कर दिया।
- 2 March 2023 11:14 AM IST
197 रन पर ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त हो गई. टीम इंडिया ने पहली पारी में 109 रन बनाए थें. ऑस्ट्रेलिया के पास 88 रन की लीड है. ऑस्ट्रेलिया ने महज 11 रन बनाने में अपने 6 विकेट गवा दिए. टीम इंडिया की तरफ से जडेजा ने चार, अश्विन-उमेश ने तीन-तीन विकेट लिए हैं.
- 2 March 2023 11:10 AM IST
IND Vs AUS 3rd Test Day 2 LIVE in Hindi: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 पर समाप्त
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 197 रन पर समाप्त हो गई है. महज 11 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गवा दिए. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को तीन विकेट मिला.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




