क्रिकेट

IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE: भारत को 7वां झटका, भरत 17 बनाकर आउट; इंडिया - 82/7

Aaryan Puneet Dwivedi
1 March 2023 11:30 AM IST
Updated: 2023-03-01 11:34:50
IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE: भारत को 7वां झटका, भरत 17 बनाकर आउट; इंडिया - 82/7
x
IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल शुरू हो चुका है.

IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल शुरू हो चुका है. भारत को पहले दिन पहले सेशन के अंदर 7 झटके लगे हैं. 25 वें ओवर तक टीम इंडिया के 82 रन के स्कोर पर 7 बल्लेबाज पवेलियन पहुंच गए हैं. फिलहाल अक्षर पटेल और आर. अश्विन क्रीज पर हैं.

फिर फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इंदौर में भी फ्लॉप रहा. यहां कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किए गए शुभमन गिल 21 रन बना सके. चेतेश्वर पुजारा एक रन, रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर तो अपना खाता भी नहीं खोल सके.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11...

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन.

Live Updates

  • 1 March 2023 11:34 AM IST

    IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE in Hindi: ऐसे गिरा टीम इंडिया का विकेट

    1. पहला: छठे ओवर की आखिरी बॉल को रोहित शर्मा आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन मैथ्यू कुहनेमन की बॉल ऑफ स्टंप के बाहर निकली और रोहित चूक गए और उन्हें एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंपिंग कर दिया.
    2. दूसरा : मैथ्यू कुहनेमन की बॉल गिल के बल्ले का बाहरी किनारा छूकर कीपर के हाथ में गई.
    3. तीसरा : नौवें ओवर की दूसरी बॉल में नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया.
    4. चौथा : नाथन लायन की बॉल पर कुहनेमन ने जडेजा को शार्ट एक्स्ट्रा कवर में कैच किया.
    5. पांचवां : कुहनेमन को तीसरा विकेट मिला. धीमी पिच पर बॉल बैट का इनर एज लेकर स्टंप्स से लगी.
    6. छठा : विराट कोहली टॉड मर्फी की बॉल पर LBW हो गए.
    7. सातवां : 26वें ओवर की आखिरी बॉल पर नाथन लायन ने श्रीकर भरत को LBW कर दिया.

  • 1 March 2023 11:33 AM IST

    IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE in Hindi: भारत 84/7 (26)

    अश्विन - 1* (B-5, 4x0, 6x0) 

    पटेल - 6* (B-13, 4x1, 6x0) 

  • 1 March 2023 11:26 AM IST

    IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE in Hindi: भारत 82/7 (25)

    अश्विन - 0* (B-1, 4x0, 6x0) 

    पटेल - 5* (B-11, 4x1, 6x0) 

  • 1 March 2023 11:20 AM IST

    IND Vs AUS 3rd Test Day 1 LIVE in Hindi: ऐसे गिरा टीम इंडिया का विकेट

    1. पहला: छठे ओवर की आखिरी बॉल को रोहित शर्मा आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन मैथ्यू कुहनेमन की बॉल ऑफ स्टंप के बाहर निकली और रोहित चूक गए और उन्हें एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंपिंग कर दिया.
    2. दूसरा : मैथ्यू कुहनेमन की बॉल गिल के बल्ले का बाहरी किनारा छूकर कीपर के हाथ में गई.
    3. तीसरा : नौवें ओवर की दूसरी बॉल में नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया.
    4. चौथा : नाथन लायन की बॉल पर कुहनेमन ने जडेजा को शार्ट एक्स्ट्रा कवर में कैच किया.
    5. पांचवां : कुहनेमन को तीसरा विकेट मिला. धीमी पिच पर बॉल बैट का इनर एज लेकर स्टंप्स से लगी.
    6. छठा : विराट कोहली टॉड मर्फी की बॉल पर LBW हो गए.
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story