
ICC ODI WC 2023 के लिए होगी धोनी की वापसी? टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने 3 साल पहले लिया था संन्यास

MS DHONI, ICC ODI WC 2023: 5 अक्टूबर 2023 से एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. इसके पहले टीम इंडिया (Team India) में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की वापसी की मांग तेज हो गई है. फैंस चाहते हैं कि भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर टीम इंडिया की बागडोर संभालें और भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जिताएं.
सफल कप्तानों में होती है धोनी की गिनती
महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ICC T20 WC 2007 का खिताब जीता था, इसके बाद 2011 में टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ODI वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. लेकिन उसके बाद से टीम इंडिया वर्ल्ड कप जैसे क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब से चूकती आ रही है.
2014 से 2022 तक विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम इंडिया का नेतृत्व किया, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अधिकांश मैच जीते. कप्तानी में जीत का औसत भी धोनी समेत टीम इंडिया के अन्य कप्तानों से कहीं बेहतर रहा. लेकिन विराट की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप तो दूर एक भी ICC टूर्नामेंट अपने नाम न कर सकी. इसी बीच 15 अगस्त 2020 को एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया.
वर्ल्ड कप 2023 के लिए बढ़ी धोनी की मांग
कोहली के बाद 2022 में टीम इंडिया की बागडोर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी गई, यहां भी टीम इंडिया को कोई ख़ास उपलब्धि हासिल न हो सकी. इस वजह से अब फैंस अक्टूबर-नवंबर में होने वाले ICC ODI WORLD CUP 2023 के लिए धोनी के वापसी की मांग कर रहें हैं. उनकी यह मांग सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड हो रही है. एमएस धोनी को संन्यास लिए 3 साल हो गए हैं. लेकिन टीम इंडिया बड़े टूर्नामेंट में बेहतरीन नेतृत्व और विकेटकीपिंग का विकल्प अभी भी सही तरीके से नहीं खोज सकी.
क्या टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे एमएस धोनी?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार 2019 में वनडे वर्ल्ड कप खेला था. इस दौरान धोनी के बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारियां ही निकल पाईं. 2020 में उन्होंने संन्यास ले लिया. उन्हें अब केवल आईपीएल में ही खेलते देखा जा रहा है, इसलिए यह बहुत कम संभावना है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे.
विकेटकीपिंग चुनौती
ऋषभ पंत के चोटिल होने और लोकेश राहुल की फिटनेस अनिश्चित होने के कारण, टीम इंडिया के प्रशंसक यह जानने के लिए एक्साइटेड है कि चयनकर्ता आगामी बड़े टूर्नामेंट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए किसे चुनेंगे. फिलहाल ईशान किशन कीपर के तौर पर सबसे आगे नजर आ रहे हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




