छतरपुर

छतरपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

News Desk
17 March 2021 8:46 AM GMT
छतरपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
x
छतरपुर। जिले के घुवारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की शाम की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के घुवारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रप्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा बड़ामलहरा के पास टिंकू चैहान ढाबा होटल के पास किसी काम से गये थे। जहां अचानक दो अज्ञात बाइक सवार आए और परमार पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल इंद्रप्रताप सिंह परमार को पहले बड़ामलहरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने छतरपुर के लिये रेफर कर दिया। जहां छतरपुर अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जहां इंद्रप्रताप सिंह पर हमला करने वाले बदमाशों ने पांच राउंड गोली चलाई है। घटना की जानकारी मिलते ही परमार के समर्थक अस्पताल पहुंच गये जहां काफी हंगामा किया गया।

Next Story