छतरपुर

छतरपुर / ओवरब्रिज के पिलर से टकराई बस, 2 लोगों की मौत, 53 यात्री घायल

छतरपुर। सागर से प्रयागराज जा रही जैन ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 53 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं एक घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार सागर से प्रयागराज जा रही जैन टैªवल्स की बस का एसीडेंट हो गया। घटना बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही हैं। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं।

बताया गया कि झांसी खजुराहो फोरलेन बाइपास पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान बस ओवरब्रिज के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पिलर से टकराने के बाद तीन फिट तक अंदर धस गई थी।

जिस वक्त यह हादसा हुआ बस का क्लीनियर बस के गेट के पास खडा था। पिलर से टकरा जाने की वजह से बस का दरवाजा पिचक गया। जिसमें क्लीनियर बजना निवासी कांशीराम साहू फंस गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं हादसे में बेनीगंज निवासी 45 वर्षीय शेख लुकमान बुरी तरह घायल थे जिन्हे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया था लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। वही अन्य 54 घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज किया जा रहा है।

घटना की जानकारी होने के बाद आरटीओ ने बस का फिटनेस रद्द कर दिया है तो वहीं ड्राइवर का लायसंेस भी निरस्त कर दिया गया हैं। वही आरटीओ का कहना है कि बस में ओवरलोड सवारी भरी गई थी। बस का लायसंेस निरस्त करने के लिए आरटीओ कमिश्नर को लिखा जायेगा।

Next Story