छत्तीसगढ़

सात समंदर पार कर छत्तीसगढ़ पहुंचा अफ्रीका का अद्भुद पक्षी

सात समंदर पार कर छत्तीसगढ़ पहुंचा अफ्रीका का अद्भुद पक्षी
x
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) में साइबेरियन रूबीथ्रोट बर्ड ने जमाया डेरा

बिलासपुर (Bilaspur) अफ्रीका (Africa) का अद्भुद पंक्षी इन दिनों छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में डेरा जमाये हुए है। पक्षी प्रेमियों में इसको लेकर उत्साह है और वे इस अद्भुद पंक्षी को अपने कैमरों में कैद कर रहे है।

जानकारी के तहत ठंड के महीने में दुर्लभ साइबेरियन रूबीथ्रोट (siberian rubythroat) बर्ड सात संमदार पार करके पहुचता है। इन पक्षियों को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। आमतौर पर यह पक्षी यूरोप, अलास्का और एशिया के देशों में झील, दलदल व झाड़ियों में दिखाई देता है।

ठंड शुरू होते ही निकलाता है यह पक्षी

यह पक्षी भोज वृक्ष और दलदली झाड़ियों में ब्रीडिंग करती है। सर्दियां शुरू होते ही यह प्रवास के लिए अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप के देशों का रुख करते हैं।

बताया जा रहा है कि बहुत पहले यह पक्षी अमरकंटक की झाड़ियों के साथ ही अंबिकापुर में भी नजर आते थे। इन्हें झील व झरनों के ऊपर उड़ान भरते देखा जाता था, लेकिन, वर्तमान में यह दुर्लभ हो गई है। एक बार इन पक्षियों का नजर आना एक सुखद अहसास है।

दूर दराज से पहुच रहे है फोटो ग्राफर

बिलासपुर (Bilaspur) के राजकिशोर नगर (Raj Kishore Nagar) स्थित ऊर्जा पार्क (Urja Park) के आसपास पहली बार इसे कैमरे में कैद करने का दावा किया जा रहा है। इसे देखने के लिए और फोटोग्राफ लेने के लिए प्रदेश के कई जिलों से फ़ोटोग्राफर बिलासपुर भी पहुंच रहे है।

पक्षियों के लिए अच्छा है यहां का मौसम

जानकारों का कहना है कि जैव विविधता से भरपूर छत्तीसगढ़ प्रदेश (Chhattisgarh) में ऐसे कई प्रमाण मिल चुके हैं कि यहां भी विभिन्न देशों से पक्षी भ्रमण के लिए आते हैं। कई दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी यहां अलग-अलग जगहों में देखे गए हैं। जो मौसम के हिसाब से विचरण करते हैं। दुर्लभ साइबेरियन रूबीथ्रोट इनमें से एक है। जो इन दिनों बिलासपुर में नजर आ रहे हैं।

Next Story