छत्तीसगढ़

विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की मीटिंग में हुआ फैसला

Aaryan Puneet Dwivedi
10 Dec 2023 3:51 PM IST
Updated: 2023-12-10 10:21:12
विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की मीटिंग में हुआ फैसला
x
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लग गई है।

Vishnu Dev Sai New CM Of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लग गई है। रविवार को केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रायपुर में विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें लंबी चर्चा के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है।

विधायक दल के बैठक के पहले ही नए सीएम के सवाल पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने चौकाने वाला नाम सामने आने की बात कही थी। तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम ने सबसे पहले संगठन महामंत्री पवन साय और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ बैठक कर उनकी राय जानी थी।

विष्णु देव साय कुनकुरी से विधायक हैं और छत्तीसगढ़ के अनुभवी आदिवासी चेहरा हैं और केन्द्रीय मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। इसके पहले वे छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी थे। चुनाव प्रचार के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से कहा था कि आप इन्हे जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा।

विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षकों ने विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की और सभी 54 विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णु देव साय के नाम पर सहमति जताई है।

विष्णु देव साय का पोलिटिकल करियर (Political career of Vishnu Dev Sai)

  • विष्णु देव साय के राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब वे ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए।
  • 1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)।
  • 1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • 1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति।
  • 2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय।
  • 2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य।
  • 5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति।
  • 2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)।
  • 31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति।
  • 2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)।
  • 9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री।
  • 5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय।
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story