छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, एसपी पर जानलेवा हमला; सिर पर गंभीर चोंटे आई

Aaryan Puneet Dwivedi
2 Jan 2023 6:29 PM IST
नारायणपुर एसपी पर जानलेवा हमला
x

नारायणपुर एसपी पर जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के मामले पर बवाल बढ़ता जा रहा है. सोमवार को आक्रोशित लोगों ने एसपी पर हमला कर दिया. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोंटे आईं हैं.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के मामले पर बवाल बढ़ता जा रहा है. सोमवार को आक्रोशित लोगों ने एसपी पर हमला कर दिया. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोंटे आईं हैं. एसपी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार नए वर्ष से ठीक एक दिन पहले सर्व आदिवासी समाज को बड़े पैमाने में धर्मांतरण की जानकारी मिली थी. इस बात पर नारायणपुर में समाज के लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया. आरोप है कि इस दौरान धर्म विशेष के लोंगों ने उनके साथ मारपीट की. इस घटना में कई लोग घायल हो गए.

विरोध में निकाली गई रैली

धर्मांतरण के मामले में नारायणपुर जिले के अलग-अलग गाँवों में बवाल जारी है. आदिवासी समाज के लोगों ने बाजार स्थल से इस मामले के विरोध में रैली निकाली. इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया. आला अफसर मौके पर मौजूद हैं.

क्या है मामला

नए साल 2023 के ठीक एक दिन पहले एडका थानाक्षेत्र के गोर्रा गाँव में धर्मांतरण के मामले को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए. इसके बाद जमकर बवाल हुआ था. मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सोमवार को नारायणपुर बंद का आह्वान किया था, जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहें.

एसपी पर हमला, सिर पर गंभीर चोंट

प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर गुस्सा जाहिर कर रहें हैं. इस दौरान मौके पर पहुंचे नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके सर पर गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story