छत्तीसगढ़

नक्सलियों तथा जवानों के बीच मठभेड जारी, बडे़ लीडरों के एकत्र होने की मिली थी जानकारी

नक्सलियों तथा जवानों के बीच मठभेड जारी, बडे़ लीडरों के एकत्र होने की मिली थी जानकारी
x
बीजापुर जंगल में शुक्रवार सुबह से नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

छत्तीसगढ़। बीजापुर जंगल में शुक्रवार सुबह से नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। काफी घने जंगल में कार्रवाई होने से नेटवर्क की समस्या आ रही है। ऐसे में घटना स्थल की सही जानकारी नही मिल रही है। फिर भी बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दिवाली का एक जवान घायल हो गया है। जिसे घटनास्थल से निकालकर बाहर लाने का प्रयास जारी है। इस पूरे मामले की अभी तक अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी बताया गया है कि सुबह रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

नक्सलियों के बड़े लीडर है एकत्र

कार्यवाही के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की मद्देड के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के लीडर मौजूद है। ऐसे में माना जा रहा है के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। पुलिस को जानकारी मिलने के पश्चात शुक्रवार सुबह डी आर जी के जवान मौके के लिए रवाना हुए। लेकिन जंगल में दाखिल होने पर नक्सली फायर करने लगे। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

दंतेवाडा में 4 नक्सली ढेर

पुलिस की लगातार हो रही कार्यवाही से नक्सली बौखलाए हुए हैं। माना जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 20 दिन पूर्व दंतेवाड़ा मे चार नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था। इन नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Next Story