छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: बीच सड़क पर पलटा STF का वाहन, घायल हो गये 4 जवान, 1 की हालत गंभीर

Chhattisgarh: बीच सड़क पर पलटा STF का वाहन, घायल हो गये 4 जवान, 1 की हालत गंभीर
x
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में बीच सड़क पर पलटा STF का वाहन।

बीजापुर (Bijapur) जवानों को राशन पहुंचाने जा रहा STF का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन बीच सड़क पर पलट गया। हादसा किस कारण से हुए इसकी जानकारी अभी नहीं हुई हैं। लेकिन मौके पर जवानों को सहायता पहुंचा दी गई है। बताया गया है कि इस हादसे में कुल 4 जवान घायल हुए हैं। वहीं एक जवान बुरी तरह घायल हो गया हैं। सभी घायलों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एनएच 63 में हुआ हादसा

बताया जाता है कि यह हादसा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 में हुआ है। शुक्रवार की सुबह 4 जवान वाहन में सवार होकर बासागुड़ा कैंप जा रहे थे। लेकिन वह हादसे का शिकार हो गये।

जिला अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार हादसे की जानकारी होते ही एसटीएफ का दस्ता सहायता के लिए पहुंच गया। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया हैं। अभी घयलों के नाम की जानकारी नही हो पाई है। सबसे पहले मौके पर पहुंचे राहगीरों ने जवानें के वाहन से बाहर निकाला और उन्हीं की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है।

बताया जाता है कि जहां हादसा हुआ वह नक्सलियों का गढ माना जाता हैं। ऐसे में पुलिस तथा अन्य सुरक्षा में लगे जवानों को राशन पहुंचाने के लिए पुलिस के वाहन के स्थान पर एम्बुंलेंस का उपयोग करती है। सबसे बडी बात ते यह रही कि हादसे की जानकारी नक्सलियों को नही हुई। अन्यथा वह घटना को दूसरा रूप भी दे सकते थे।

Next Story