छत्तीसगढ़

Raipur News : लापता सीआरपीएफ जवान के मां की फरियाद, बेटे को नक्सलियों से छुड़वाए सरकार

रायपुर ( Raipur News in Hindi) : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के तांडव में 22 जवान शहीद हो गये तो वही 32 जवानों का इलाज चल रहा है। वहीं एक जवान राजेश्वर सिंह अभी भी लापता हैं। लापता जवान की तलाश लगतार जारी हैं। लेकिन इसी बीच जानकारी मिली कि लापता जवान राजेश्वर सिंह नक्सलियों के कब्जे में है। यह जानकारी स्वयं नक्सलियों ने एक मीडियाकर्मी को फोनकर दी है। 

जम्मू का रहने वाला है जवान

जानकारी के अनुसार लापता जवान राजेश्वर सिंह जम्मू के रहने वाले हैं। वह सीआरपीएफ के कोबरा दस्ते में शामिल जवान में से एक है। राजेश्वर के लापता होने की जानकारी होने के बाद पूरा परिवार चिंतित है। वही जब नक्सलियों के पास होने की जानकारी मिलने कुछ आश बंधी है।

केन्द्र सरकार से परिजनों की गुहार

राजेश्वर सिंह नक्सलियो के पास हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही उनके परिवार के लोगों को मीडिया के माध्यम से हुई सभी एक बार फिर उनसे मिलने बेहाल हो गये। परिवार के लोगों का कहना है केन्द्र और राज्य की सरकार मिलकर जवान को छुडाए।

Next Story