छत्तीसगढ़

Raipur : अगवा किये गये सब इंस्पेक्टर की नक्सलियों ने की हत्या, पर्चे में लिखा गद्दारी की सजा

रायपुर (Raipur News in Hindi) : गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक सब इंस्पेक्टर को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। जिसका पता लगाने जवानों की टुकडी जंगल की खाक छान रही थी। वही जवान के परिवार के लोग भी जंगल में जवान को ढूंड रहे है। इसी बीच जवान का शव जंगल में मिला। उसके पास एक पत्र भी बरामद किया गया। जिसमें लिखा था गद्दारी की सजा दी गई है इसे। 

मृतक जवान पहले था नक्सली

जानकारी के अनुसार जवान पहले नक्सली था बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसे बाद में पुलिस में शामिल कर लिया गया। इसी बात से नक्सली नाराज थे। नक्सलियो ने आरोप लगाते हुए इन सब बातों को जिग्र पत्र में किया है। उनका कहना है कि 2006 सलवा जुडूम से लेकर 2021 तक डीआरजी जवान के रूप में काम करते हुए उन्होंने गद्दारी की। हत्या की जा रही ताकी आगे से कोई भी डीआरजी जैसी गद्दारी नहीं करे।

जवान पर नक्सलियों ने लगाया आरोप

नक्सलियों ने जवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 15 वर्ष पहले हमारा साथ छोड़ गया। इसके बाद वह सरकार के साथ हो गया और जवान मुरली ताती ने एड्समेटा, पालनार, मुधवेंडी गांव में हमला किया। जिसमें उसने गांव के लोगों के साथ अन्याय किया। महिलाओं के साथ छेड़छाड किया। लोगों को फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की बात करता था।

गांव जा रहा था जवान

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन जगदलपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर 21 अप्रैल को मुरली ताती गंगालूर थाना क्षेत्र में अपने गांव पालनार जा रहे थे। गांव में एक मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के उद्देश्य से वह गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव पहुंचने से पहले नक्सलियों ने उन्हे अगवा कर लिया। जवान के घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Next Story