छत्तीसगढ़

Promotion 2023: 135 कृषि विकास अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, आदेश जारी

RAS Officers Promotion 2023
x

Promotion 

छत्तीसगढ़ सरकार ने 135 कृषि विकास अधिकारियों का प्रमोशन करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किया है।

CG Promotion 2023: छत्तीसगढ़ सरकार ने 135 कृषि विकास अधिकारियों का प्रमोशन करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किया है। कई कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नए स्थान में स्थानांतरित किया है। अधिकारियों को कहा गया है कि वह निश्चित समय अवधि में पदभार ग्रहण करें। कर्मचारी काफी समय से पदोन्नत की राह देख रहे थे। जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लेते हुए अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है।

मिलेगा बढ़ा हुआ वेतनमान

पदोन्नति के साथ ही कृषि विकास अधिकारियों को बढ़ा हुआ वेतन मान भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार कृषि विकास अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

इस संबंध में राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने इस निर्णय की सराहना की है। साथ ही उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कार्यरत 135 कृषि विकास अधिकारियों का प्रमोशन करते हुए ट्रांसफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रमोशन का लाभ देते हुए उन्हें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी है। इसके लिए 23 जनवरी 2023 को शासनादेश जारी किया गया है। सरकार के इस निर्णय से विभाग के अधिकारियो तथा कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

आइए देखें सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट









Next Story