छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पुल के नीचे गिरा शासकीय वाहन, 2 शिक्षकों की मौत, 1 घायल

sidhi mp news
x
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी जिले (Dhamtari District) पुल के नीचे वाहन गिर जाने से 2 शिक्षकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र मे आईटीआई का शासकीय वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। जिसमें बैठे आईटीआई के 2 शिक्षकों की मौत हो गई है। वहीं एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए कुरूद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पिकप को बाहर निकाला गया है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पुल की ऊंचाई काफी ज्यादा थी।

शाम के समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक रतन कुमार बसाक उम्र 50 वर्ष, अभिषेक ठाकुर उम्र 35 वर्ष तथा संतोष इक्का किसी काम से मगरलोड गए हुए थे। वह शाम के समय करीब 6ः00 बजे वापस कुरूद आ रहे थे। ओवरटेक के दौरान मेघा पुल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

जिस समय यह हादसा हुआ आसपास मौजूद लोगों ने पिकअप नदी के नीचे गिरते हुए देखा। लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। साथ ही स्थानीय लोग पुल के नीचे उतर कर बचाव कार्य में जुट गए। वहीं पहुंची पुलिस ने पिकअप से लोगों को निकलवा कर अस्पताल भिजवाया। जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने रतन कुमार बसाक तथा अभिषेक ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वही संतोषी का को गंभीर वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से नदी में गिरी पिकअप को बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि नदी में पानी कम होने से पिकप नहीं डूबी थी। हादसे के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे। लोगों ने घायल और वाहन को निकालने में पुलिस की सहायता की।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story