छत्तीसगढ़

नारायणपुर में घने जंगल में नक्सलियों का हमला, 5 जवान शहीद, 14 गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के घने जंगल में नक्सलियों ने जवानो से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि बस उछलकर पुल के नीचे खाई में जा गिरी। बस में 24 जवान सवार थे। हादसे में बताया गया है कि 5 जवान शहीद हो गये हैं तो वही 14 जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल जवानो को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। कई जवानों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। 

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार नारायणपुर से नक्सल विरोधी चलाये जा रहे आभियान से जवानो से भरी बस वापस आ रही थी। बताया गया है कि टीम 4.15 बजे एक ऑपरेशन से वापस लौट रही थी बस जैसे ही कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच पहुची बस को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट इतना जबरजस्त था कि बस सड़क से उछलकर गहरी खांई में जा गिरी।

बैकअप फोर्स पहुची

ब्लास्ट की जानकारी होते ही बैकअप फोर्स रवाना कर दिया गया। बैकअप फोर्स ने पहुंचते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जाता है कि घायल कों इलाज के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। वहीं शहीद हुए जवाने के शव को भी लेजाने की व्यवस्था की जारही है।

जल्दी स्वस्थ हो जवान: सीएम

मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हमले की निंदा करते हुए नक्सलियों के हमले में घायल हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वही शहीद हुए जवानों के परिजनों को सांत्वना दी है। साथ ही नक्सलियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

Next Story