छत्तीसगढ़

नक्सली हमलें में 5 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में महिला सहित तीन नक्सली भी ढ़ेर

छत्तीसगढ़। राज्य में नक्सलियों का कहर थमने का नाम नही ले रहा है और लगातार वे पुलिस जवानों पर हमला कर रहे है। ऐसा ही एक हमला शनिवार की सुबह बीजापुर में सामने आया है। जंहा सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबाबी कार्रवाई में 3 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है, इनमें एक महिला भी है।

सूचना पर पहुचे थें जवान

जानकारी के तहत यह मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। इसकी सूचना पर जवान पहुंचे थे।

10 दिन के अंतराल दूसरा हमला

छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 23 मार्च को हुए हमले में भी 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला नक्सलियों ने नारायणपुर में आईडी ब्लास्ट के जरिए किया था। इसमें जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। सिलगेर के जंगल में नक्सलियों ने हमला कर दिया था।

नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में उस समय यह ब्लास्ट किया था, जब जवानों को लेकर एक बस जा रही थी। बस में 24 जवान सबार थे। जिसमें से 5 जवान शहीद हो गये थे, जबकि 14 जवान गम्भीर रूप से घायल हुये थे।

जवानों ने बरामद किया विस्फोटक

सर्च आपरेशन के दौरान जवानों ने शानिवार की सुबह साढ़े सात बजे गंगालूर क्षेत्र के चेरपाल के पास मोदीपारा में 8 किलो का विस्फोटक बरामद किया है। नक्सलियों ने इसे जवानों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया था।

Next Story