छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 6 मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती

भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 6 मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती
x
Bhilai Steel Plant Fire News: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा हो गया।

Bhilai Steel Plant News: भिलाई स्टील प्लांट के एमआरडी यूनिट में सोमवार रात अचानक विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से 6 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। जिनमें 2 मजदूर भिलाई स्टील प्लांट के हैं तो वहीं चार यादव इंटरप्राइजेज ठेके के मजदूर हैं। सभी मजदूरों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक क्रेन ऑपरेटर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पानी डालते ही हुआ विस्फोट

बताया जाता है कि सोमवार की रात मजदूरों की ड्यूटी एमआरडी यूनिट सेकंड में लगाई गई थी। यहां भारी मात्रा में ग्रम स्लैग पानी डालने के लिए मजदूरों को भेजा गया था। बताया जाता है कि जैसे ही मजदूरों ने इसमें पानी डाला अचानक विस्फोट हो गया। खौलता हुआ पानी मजदूरां के शरीर में पड़ा जिससे सभी झुलस गये।

गर्म पानी में झुलसे मजदूर

जानकारी के अनुसार क्रेन ऑपरेटर ने जैसे ही कंटेनर को पलटा नीचे जमा पानी जैसे ही स्लैग के ऊपर गिरा जोरदार ब्लास्ट हो गया। ऐसे में गर्म पानी के छींटे 6 मजदूरों के ऊपर पड़े जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। बताया जाता है कि क्रेन आपरेटर करीब 65 प्रतिशत झुलस गया है तो वहीं अन्य मजदूर 15 से 20 प्रतिशत जले हुए हैं।

ये मजदूर जले

इस घटना में क्रेन ऑपरेटर मनीष कुमार साहू उम्र 41 वर्ष बुरी तरह झुलस गया है। वही अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं जिसमें पी राजू नायर उम्र 47 वर्ष, मैथी अलगन उम्र 58 वर्ष, विजय कुमार डोलई उम्र 38 वर्ष, रजनीश कुमार चौहान उम्र 31 वर्ष शामिल है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सुरक्षा की अनदेखी

हादसे में प्रबंधन की लापरवाही खुलकर सामने आई है। मजदूरों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपकरण के प्रबंधन द्वारा काम करवाया जाता है। इसी का परिणाम है कि आज 6 मजदूर काम के दौरान हुए हादसे में झुलस गये। बताया जाता है जिन मजदूरों को स्लैग में पानी डालने के भेजा गया था उनके पास सुरक्षा के कोई उपकरण नही थे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story