छत्तीसगढ़

CRPF जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड फायरिंग, AK-47 से 4 को उतारा मौत के घाट, 3 गंभीर

CRPF जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड फायरिंग, AK-47 से 4 को उतारा मौत के घाट, 3 गंभीर
x
CRPF jawan news sukma: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) में रविवार देर रात सीआरपीएफ जवान ने खेला खूनी खेल

CRPF jawan news sukma: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य के सुकमा कैंप (Sukma Camp) में सीआरपीएफ जवान ने जो खूनी खेल खेला उसे सुरक्षा के क्षेत्र में अच्छा नही माना जा रहा है। इस घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना रविवार देर रात की है, जहाँ सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल जवानों को चॉपर से रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप की है। खबरों के तहत देर रात सीआरपीएफ जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गोली की आवाज सुनकर पहुचे जवान

बताया जा रहा है कि इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से कैंप में हड़कंप मच गया और अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई। घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक फायरिंग का सही कारण सामने नहीं आ सका है। वही आईजी सीआरपीएफ एवं एडिशनल एसपी कोंटा सहित अन्य अधिकारी लिंगनपल्ली कैंप पहुच रहे है।

कई दिन से परेशान था जवान

बताया जा रहा है कि आरोपी जवान रितेश रंजन कई दिनों से परेशान था और उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण शायद फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था।

बिहार और पश्चिम बंगाल के थें जवान

जबान के द्वारा की गई फायरिंग की घटना में मृत हुआ धांजी और राजमणि कुमार यादव बिहार का निवासी था जबकि राजीब मंडल पश्चिम बंगाल रहने वाला था। तो वही एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार की भी मौत हुई हैं। जबकि जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।

लगातार जवानों के बीच हो रही घटनाएं

जवानो के बीच लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 9 महीने पहले भी सीआरपीएफ जवान ने साथियों के बीच फायरिंग की थी। इसमें एक जवान की मौत हुई, जबकि दूसरा घायल हो गया था। जवानों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था, जबकि दिसंबर 2012 में सीआरपीएफ जवान ने दंतेवाड़ा में सोते हुए साथियों पर फायरिंग की थी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई और एक घायल हुआ था। घटना को लेकर हर बार यह बात सामने आ रही है कि जवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Next Story