छत्तीसगढ़

Chhattishgarh: सर्चिंग पर निकले जवानों को मिली बड़ी सफलता, 17 लाख के इनामी 8 नक्सली गिरफ्तार

chhattisgarh
x
छत्तीसगढ़ (Chhattishgarh) के जगदलपुर में सर्चिंग पर निकले जवानों को मिली बड़ी सफलता।

सुकमा जिले (sukma district) के कोबरा 201 बटालियन और पुलिस के जवानो को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सर्चिंग पर निकले इन जवानों को आईईडी प्लांट करते हुए कई नक्सली दिखें। जिसके बाद जवानों ने कार्यवाही करते हुए 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन नक्सलियों पर करीब 17 लाख रुपए का इनाम सरकार द्वारा घोषित किया गया था। पुलिस जवानों को मिली बड़ी सफलता पर अधिकारियों ने बधाई दी है।

सभी पर था इनाम घोषित

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के सुकमा में इन पर निकले जवानों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। सर्चिंग के दौरान देखा गया कि जंगल में कुछ नक्सली आईआईटी प्लांट कर रहे थे। जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर आठ नक्सलियों को धर दबोचा। वहीं कुछ नक्सली भागने में भी सफल रहे। पकड़े गए 2 नक्सलियों पर 8 लाख रुपए और 5 लाख तो वही 4 माओवादियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं पकड़े गए नक्सलियों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

नक्सलियों के पास मिले

सुकमा के एसपी सुशील कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बटालियन में शामिल जवानों की सतर्कता से नक्सली पकड़े गए हैं। इन नक्सलियों के पास से जवानों ने 2 नग बैटरी, एस डेटोनेटर, 6 जिलेटिन, 1 आईईडी, 4 इलेक्ट्रिक वायर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यह संगठन काफी दिनों से नक्सलियों के साथ मिलकर नुकसान पहुंचा रहे थे। माना जा रहा है कि इनके पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में फिर शांति कायम हो पाएगी।

पकड़े गए नक्सली

जवानों की पकड़ में आए नक्सलियों में कमलू मदा उम्र 25 वर्ष मिसलिया कंपनी कमांडर है। इस पर 5 लाख का इनाम था। वही कोमराम कन्ना उम्र 38 वर्ष डीएकेएमएस अध्यक्ष इस पर एक लाख का इनाम था। कोमराम कन्ना उम्र 38 वर्ष डीएकेएमएस अध्यक्ष है इस पर एक लाख का ईनाम था। वही मडकम हिडमा उम्र 29 वर्ष मिलिशिया कमांडर इस पर एक लाख का ईनाम था वहीं तरुसत मुदराज उम्र 45 वर्ष डीएकेएमएस अध्यक्ष एक लाख का इनामी। कडकम एकां उम्र 25 वर्ष एक लाख का इनामी था। वहीं मडकम सोमा उम्र 32 वर्ष तथा मडकम मुत्ता उम्र 40 वर्ष यह दोनों सदस्य थे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story