छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Monsoon Forecast 2023: IMD का मानसून को लेकर पूर्वानुमान, जाने कब पहुंचेगा छत्तीसगढ़, कितनी होगी बारिश

Chhattisgarh Monsoon Forecast 2023: IMD का मानसून को लेकर पूर्वानुमान, जाने कब पहुंचेगा छत्तीसगढ़, कितनी होगी बारिश
x
Chhattisgarh Monsoon Start Date 2023, Chhattisgarh Mei Monsoon Kab Ayega: बात अगर हिंदी महीने की करें तो आधा जेष्ठ का महीना बीत चुका है। आषाढ़ का महीना नजदीक है।

Chhattisgarh Monsoon Start Date 2023, Chhattisgarh Mei Monsoon Kab Ayega: बात अगर हिंदी महीने की करें तो आधा जेष्ठ का महीना बीत चुका है। आषाढ़ का महीना नजदीक है। आषाढ़ मतलब बारिश का सीजन। लेकिन मौसम की भविष्यवाणी करने वाले आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार इस वर्ष मौसम के बदले तेवर की वजह से समय पर मानसून नहीं पहुंच रहा है।

Chhattisgarh Monsoon Start Date 2023

छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Monsoon) 14 जून के बाद पहुंचने की संभावना है। लेकिन पूरे छत्तीसगढ़ में इसे पहुंचने में करीबन और 14 दिन का समय लगेगा। कहने का मतलब यह कि 27 जून तक में पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Chhattisgarh Monsoon: केरल से मिलते हैं संकेत

भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ने के संकेत केरल से प्राप्त होते हैं। केरल में मानसून पहुंचने के बाद बादल और हवाओं के रुख को देखकर अनुमान लगाया जाता है कि उत्तर भारत में मानसून की स्थिति क्या होगी। बताया गया है कि आई एम डी गर्म व शुष्क मौसम के बारिश में बदलने वाला महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे ही मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाती है।

कब तक सीजी पहुंचेगा मानसून (Chhattisgarh Mei Monsoon Kab Ayega)

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के जानकार एचपी चंद्रा का कहना है कि वैसे तो छत्तीसगढ़ में मानसून की बरसात 10 जून से शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार ऐसा हो पाएगा यह कहना जरा मुश्किल है। अगर मानसून पूरी मजबूती के साथ आगे नहीं बढ़ा तो समय पर मानसून नहीं पहुंच पाएगा। वर्तमान समय की स्थितियों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 26 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच जाएगा। वैसे तो मानसून की शुरुआती बारिश छत्तीसगढ़ में 14 या फिर 15 जून के बाद शुरू हो सकती है।

Next Story