छत्तीसगढ़: गोबर बना आय का साधन,बनाई जा रही ईट और लकडियां...
छत्तीसगढ़: गोबर बना आय का साधन,बनाई जा रही ईट और लकडियां…
अम्बिकापुर। प्रशासन की पहल पर छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में गोबर आय का साधन बनने लगा है। इससे ईट और लकड़ी बनाने का काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र के पुरूषो से ज्यादा महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होने लगा है।
कंम कीमत पर लगा प्लांट
बताया जा रहा है कि ननि प्रशासन ने 60 हजार रूपये खर्च करके गोबर प्लांट को तैयार करवाया और मशीन से गोबर की ईट तथा लकड़ी बनाने का काम शुरू किया। पहले तो लोगो को भरोसा नही हो रहा था लेकिन अब आसपास की महिलाएं उसमें काम करके आमदमी कमा रही है।
खरीदा जाता है गोबर
जिस गोबर प्लांट में लकड़ी और ईट बनाने का काम किया जा रहा है वह का प्रबधंन 2 रूपये किलो के हिसाब से गोबर की खरीदी करता है। जिसके चलते काफी संख्या में महिलाएं तथा पशुपालक गोबर बिक्री करने के लिए लेकर पहुच रहे है।
खाना बनाने और शव जलाने में आ रहा काम
गोबर प्लांट में बनने वाली लकड़ी और ईट का उपयोग खाना बनाने में किया जा रहा है। यहां का जेल प्रशासन भी गोबर के ईट और लकडी से जेल में खाना पकवा रहा है। तो वही शव जलाने में भी गोबर की लकड़ी और ईट का उपयोग किया जा रहा है।
- सीधी: गोबर बन रहा रोजगार का साधन, महिलाए तैयार कर रही गोबर से दीपक
- छत्तीसगढ़ : दिवाली के उत्साह में कोरोना के प्रति बरती गई लापरवाही, बढ़ने लगे मरीज
- छत्तीसगढ़ : IED विस्फोट में 10 CRPF कर्मी घायल, 1 शहीद
- भारत के Top 10 Police Stations 2020 की सूची में छत्तीसगढ़ के इस पुलिस स्टेशन को मिला चौथा स्थान
- लव जिहाद जल्द कानून बनाने जा रही शिवराज सरकार, दोषियों को मिलेगी 5 साल तक की मिलेगी कठोर सजा