छत्तीसगढ़

CG : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का निधन

News Desk
27 April 2021 12:06 PM GMT
CG : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का निधन
x
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी एवं कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला का सोमवार की रात निधन हो गया। बताया गया है कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के कारण रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

करुणा शुक्ला वर्तमान में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष थीं। इससे पूर्व वह लोकसभा सांसद भी रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है।
आपको बता दें कि करुणा शुक्ला पहली बार 1993 में विधायक चुनी गई थीं। फिर वर्ष 2004 में भाजपा उम्मीदवार के जांजगीर से सांसद बनी थीं। इसके बाद 2009 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में फिर सांसद का चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस के चरणदास महंत से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं और वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से चुनाव लड़ा था।

Next Story